{"_id":"626193f87e20002f7b7f5439","slug":"chhattisgarh-jeweller-shot-injured-during-robbery-attempt-in-bilaspur-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: आभूषण के दुकान में गोलीबारी कर लूट की कोशिश, दो गिरफ्तार और एक अब तक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: आभूषण के दुकान में गोलीबारी कर लूट की कोशिश, दो गिरफ्तार और एक अब तक फरार
Thu, 21 Apr 2022 10:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:57 PM IST
सार
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक उड़ीसा के सुंदरगढ़ इलाके के हैं। वह लूटपाट से लगभग 15 मिनट पहले उस दुकान में पहुंचे थे। वहां उन्होंने खरीदार बनकर कुछ आभूषण देखा औैर वापस चले गए थे। बाद में तीनों हथियार के साथ वहां पहुंचे और लूटपाट करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में लूटपाट
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में गुरुवार को आभूषण की दुकान में गोलीबारी कर लूटपाट करने की कोशिश की गई। हालांकि, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। बिलासपुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि शहर के गोंड़पारा इलाके में तीन लुटेरे गुरुवार दोपहर दीपक ज्वेलर्स में घुसे औैर दुकान के संचालक दीपक सोनी को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने एक लुटेरे को लोगों की मदद से तथा दूसरे लुटेरे को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी फरार है।
विज्ञापन
बिलासपुर जिले की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने बताया कि सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोंड़पारा इलाके में गुरुवार दोपहर लगभग ढाई बजे तीन नकाबपोश युवक एक मोटरसाइकल में सवार होकर दीपक ज्वेलर्स पहुंचे और कट्टा तथा चाकू दिखाकर दुकान को लूटना शुरू कर दिया। दुकानदार दीपक सोनी ने जब इसका विरोध किया तब एक लुटेरे ने सोनी पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
माथुर ने बताया कि घटना के दौरान आसपास के लोगों को आता देख तीनों लुटेरे वहां से भागने लगे। कुछ लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई औेर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की तब उसने अपने साथी के बारे में बताया। बाद में पुलिस ने अन्य युवक को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। वह भागने के लिए ट्रेन में सवार हो गया था।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवक उड़ीसा के सुंदरगढ़ इलाके के हैं। वह लूटपाट से लगभग 15 मिनट पहले उस दुकान में पहुंचे थे। वहां उन्होंने खरीदार बनकर कुछ आभूषण देखा औैर वापस चले गए थे। बाद में तीनों हथियार के साथ वहां पहुंचे और लूटपाट करना शुरू कर दिया। लेकिन जब आसपास के लोग वहां पहुंचे तब लूट का सामान वहीं छोड़कर भागने लगे। माथुर ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक मोटरसाइकिल, दो देसी कट्टा और एक चाकू बरामद किया है। तीसरे आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि घटना में घायल सोनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है।