फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh is at fourth place in the country in the implementation of Ayushman Bharat

आयुष्मान भारत के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर:78 लाख से अधिक लोगों को मिला फ्री इलाज का लाभ

Sun, 03 Aug 2025 12:56 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 03 Aug 2025 12:56 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ ने आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के सफल क्रियान्वयन में देश भर में चौथा स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh is at fourth place in the country in the implementation of Ayushman Bharat
आयुष्मान भारत के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ ने आयुष्मान भारत - प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के सफल क्रियान्वयन में देश भर में चौथा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि राज्य सरकार की सुलभ और समावेशी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को सीधा लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने इस योजना को शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना और मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के साथ समन्वित करते हुए एकीकृत स्वास्थ्य सुरक्षा तंत्र विकसित किया है। इस व्यवस्था के तहत 78 लाख से अधिक लोगों ने निजी और सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क और नगद रहित इलाज प्राप्त किया है।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों पर बढ़ा भरोसा
इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में इलाज की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जो जनता के सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ते भरोसे का प्रतीक है। इससे राज्य का स्वास्थ्य ढांचा और मजबूत हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ नागरिकों के लिए वय वंदन योजना
वरिष्ठ नागरिकों की जरूरतों को देखते हुए राज्य सरकार ने वय वंदन योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया है। इसके तहत अब तक 4.5 लाख से अधिक वय वंदन कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जिससे 48% राशन कार्डधारी वृद्धजन लाभान्वित हुए हैं।


पंजीयन और सेवा पहुंच के विशेष प्रयास
आशा कार्यकर्ता, ग्राम सभाएं, शहरी स्वास्थ्य मंच, वृद्धाश्रम और आवासीय कॉलोनियों के माध्यम से लोगों को योजना से जोड़ने के लिए लक्षित अभियान चलाए जा रहे हैं। 104 हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों को आवश्यक सहायता और जानकारी नियमित रूप से दी जा रही है। छह जिलों को ‘वय मित्र जिला’ के रूप में चिन्हित कर वरिष्ठ नागरिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed