{"_id":"6116f659df202660d86ddb41","slug":"chhattisgarh-in-dantewada-district-three-naxalites-rewarded-with-rs-14-lakh-surrendered","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा जिले में 14 लाख रुपये के इनामी तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा जिले में 14 लाख रुपये के इनामी तीन नक्सलियों ने किया सरेंडर
Sat, 14 Aug 2021 04:16 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, दंतेवाड़ा
एजेंसी, दंतेवाड़ा
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 14 Aug 2021 04:16 AM IST
सार
- दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली राजू उर्फ रोशा ताती (24), जीरा आलमी (42) और कुम्मा बरसे (35) है। तीनों नक्सलियों के विभिन्न संगठनों में पदाधिकारी रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शुक्रवार को तीन नक्सलियों ने आत्म समर्पण कर दिया। उनके सिर पर 14 लाख रुपये का सामूहिक इनाम घोषित था। इन्होंने पुलिस के ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत आत्म समर्पण किया है।
विज्ञापन
दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली राजू उर्फ रोशा ताती (24), जीरा आलमी (42) और कुम्मा बरसे (35) है। तीनों नक्सलियों के विभिन्न संगठनों में पदाधिकारी रहे हैं। इनमें ताती पर 8 लाख, जीरा अलामी के ऊपर 5 लाख तो कुम्मा बरसे पर 1 लाख रुपए का इनाम है।
विज्ञापन
इनमें ताती ताती सुकमा में 2014 व 2017 में अलग-अलग जगहों पर हुई मुठभेड़ में शामिल था। इन दोनों घटनाओं में 39 पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी। वहीं आलमी और बरसे भी कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहे हैं। ‘लोन वर्राटू’ अभियान के तहत जिले में अब तक 403 नक्सली आत्मसमर्पण कर चुके हैं। इनमें से 107 के ऊपर इनाम घोषित था।
विज्ञापन