{"_id":"677fe3dc8f861071db01fad3","slug":"chhattisgarh-human-organ-transplantation-state-advisory-committee-formed-nine-members-including-chairman-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: मानव अंग प्रतिरोपण के लिए बनी राज्य सलाहकार समिति, अध्यक्ष समेत नौ सदस्य देखेंगे कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: मानव अंग प्रतिरोपण के लिए बनी राज्य सलाहकार समिति, अध्यक्ष समेत नौ सदस्य देखेंगे कामकाज
Thu, 09 Jan 2025 08:27 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 09 Jan 2025 08:27 PM IST
सार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में मानव अंग प्रतिरोपण के लिए राज्य सलाहकार समिति के गठन की अधिसूचना जारी की गई है।
विज्ञापन
मंत्रालय, महानदी भवन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में मानव अंग प्रतिरोपण के लिए राज्य सलाहकार समिति के गठन की अधिसूचना जारी की गई है। इसमें अध्यक्ष समेत नौ सदस्यों को शामिल किया गया है। समिति का कार्यकाल दो साल के लिये रहेगा।
विज्ञापन
लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय की ओर से जारी अधिसूचना में समिति के अध्यक्ष के तौर पर अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा स्थान दिया गया है। इसके अलावा दाऊ कल्याण सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रायपुर में प्रोफेसर सर्जरी एवं अधीक्षक डॉ शिप्रा शर्मा को सदस्य बनाया गया है। अपर संचालक संयुक्त संचालक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सदस्य सचिव रहेंगे।
विज्ञापन