Chhattisgarh: सूरजपुर में भारी बवाल, आक्रामक भीड़ ने आरोपी के घर में लगाई आग, एसडीएम के साथ की मारपीट
सूरजपुर में हेड कांस्टेबल के बेटी और पत्नी की हत्या की घटना को लेकर बवाल मच गया है। नाराज भीड़ ने आरोपी के घर को आग के हवाले कर दिया है। भीड़ ने मौके पर पहुंचे एसडीएम के साथ मरपीट की। जिसके बाद जान बचाकर एसडीएम और उनके सुरक्षाकर्मी भाग निकले।
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कोतवाली में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब की 32 वर्षीय पत्नी और 11 बेटी की हत्या के बाद आज भीड़ उग्र हो गई। इस भीड़ के आक्रामक होने पर वहां पहुंचे एसडीएम जगन्नाथ वर्मा ने दौड़कर अपनी जान बचाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का एक्स पर पोस्ट
सभी छत्तीसगढ़ वासी बहुत ही कष्ट के साथ प्रदेश को एक 'भयावह अपराध प्रदेश' में तब्दील होते हुए देख रहे हैं। अपराधी निर्भीक हैं जैसे उन्हें या तो प्रशासन का डर नहीं, या उसके समर्थन पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
सूरजपुर में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या ने एक बार फिर सरकार… — T S Singhdeo (@TS_SinghDeo) October 14, 2024
भीड़ ने कुलदीप साहू के घर में लगाई आग
नाराज भीड़ ने आदतन आरोपी कुलदीप साहू के घर को आग के हवाले कर दिया है। आक्रामक भीड़ ने एसडीएम जगन्नाथ वर्मा के साथ मारपीट की है वहीं एसपी के साथ धक्कामुक्की करने का मामला सामने आया है। भीड़ की द्वारा नेशनल हाईवे रोड पर बैठकर प्रदर्शन किया जा रहा है।
सूरजपुर में तनाव की स्थिति
इस डबल मर्डर की वारदात से सूरजपुर में तनाव की स्थिति है। आक्रोशित भीड़ ने थाने के सामने धरना दिया और जमकर नारेबाजी की है। घटना के विरोध में लोगों ने इलाके की सारी दुकानों को बंद कर दिया है। फिलहाल, सूरजपुर शहर और आस-पास के इलाके में तनावपूर्व स्थिति है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर भीड़ को काबू करने में जुटे हुए हैं।
आदतन बदमाश है आरोपी कुलदीप
क्या है मामला
वारदात के बाद तालिब के परिवार पर हमला
आरक्षक घनश्याम सोनवानी पर कुलदीप साहू हमला कर फरार हो गया। पुलिस को आशंका है कि इस वारदात के बाद कुलदीप भैयाथान रोड स्थित रिंग रोड पर निवासरत प्रधान आरक्षक तालिब के घर पहुंचा और तालिब की पत्नी और बिटिया को बलपूर्वक उठा ले गया। जिसके बाद धारदार हथियार से दोनों लोगो की हत्या कर शव को दो किलोमीटर दूर फेंक दिया।
कुलदीप की तलाश में छापेमारी तेज
आरोपी इस बात से था नाराज
वहीं खबर है कि आरोपी कोतवाली पुलिस की लगातार कार्यवाही से नाराज था। आरोपी के भाई संदीप ने एक व्यक्ति को छत से धक्का दे दिया था। जिस वजह से पुलिस संदीप को जब गिरफ्तार कर रही थी तब कुलदीप ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर नाराजगी जताई थी। जिसके बाद विवाद उस समय भी गहरा गया था जब जिला बदर हो चुके आरोपी के चाचा के खिलाफ जिला बदर की अवहेलना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की थी। चर्चा यह भी है कि आरोपी लगातार पुलिस के द्वारा उसके परिवार के खिलाफ कार्रवाई से बौखलाहट में दिख रहा था।