फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh High Court changed the syllabus for District Judge entry level

CG: जिला जज एंट्री लेवल के लिए सिलेबस में बदलाव, भर्ती के लिए विज्ञापन जारी; 21 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

Fri, 09 Aug 2024 04:19 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 09 Aug 2024 04:19 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जिला जज एंट्री लेवल के लिए सिलेबस में बदलाव कर दिया है। अब नए भारतीय कानून के जानकार जज बनेंगे। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दोनों कैटेगरी से भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh High Court changed the syllabus for District Judge entry level
बिलासपुर हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश में एक जुलाई से तीन नये कानूनों को लागू किया गया था। पुलिस से लेकर अदालतों में अब सुनवाई भी इसी हिसाब से हो रही है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जिला जज एंट्री लेवल के लिए सिलेबस में बदलाव कर दिया है। अब नए भारतीय कानून के जानकार जज बनेंगे। बार कोटे के साथ ही बेंच कोटे में भी नियम को लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने दोनों कैटेगरी से भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। साथ ही सिलेबस भी जारी कर दिया है। जारी सिलेबस के अनुसार भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय न्याय संहिता 2023 को शामिल किया गया है। बाकी का सिलेबस पहले की तरह है। 21 अगस्त तक आवेदन जमा करने की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन


इसके लिए बार कोटे से 37 पद जारी किए गए हैं। जिसके लिए वकालत का सात साल का अनुभव रखने वाले और 35 से 45 वर्ष तक की आयु के अधिवक्ताओं को आवेदन करने की छूट रहेगी। आरक्षित श्रेणियों के लिए नियमों के मुताबिक आयु सीमा में छूट दी जाएगी। वहीं, सीमित प्रतियोगी परीक्षा से छह पदों पर भर्ती की जाएगी, इसके लिए सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के पद पर न्यूनतम पांच वर्ष की सीनियारिटी अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बार कोटे से 37 पदों में अनारक्षित 30, एसटी 2, एससी 2 और ओबीसी के लिए 2 पद आरक्षित रहेगा। वहीं 2022 के बैकलाग से एक पद भरा जाएगा। कुल पदों में से महिलाओं के लिए 9 पद आरक्षित किए गए हैं। भर्ती के लिए जरुरी दिशा निर्देशों व शर्तों के लिए हाईकोर्ट की वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी पढ़ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed