फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Health Minister TS Singh Deo walks out Assembly on party MLA convey attack

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में घमासान: अपनी सरकार के विरोध में मंत्री सिंहदेव का सदन से वॉकआउट, निशाने पर सीएम बघेल

Tue, 27 Jul 2021 01:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 27 Jul 2021 01:12 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में विधायक पर हमले को लेकर कलह शुरू हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव अपनी ही सरकार से नाराज होकर आज विधानसभा से बाहर निकल गए। मंत्री ने जांच के आदेश नहीं देने तक सदन आने से इनकार कर दिया है। हमले में सिंहदेव के रिश्तेदार का नाम सामने आया था, जिसको लेकर भूपेश बघेल और टी एस सिंहदेव आमने-सामने हैं। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Health Minister TS Singh Deo walks out  Assembly on party MLA convey attack
स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने सदन का बहिष्कार किया - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हुए हमले की गूंज आज विधानसभा में सुनाई दी। इस मामले को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हुआ। उसके बाद मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री आमने सामने आ गए। अपनी ही सरकार के विरोध में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव ने सदन का बहिष्कार कर दिया। टी एस सिंहदेव ने कहा कि रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक पर हुए हमले पर जबतक सरकार जांच का आदेश नहीं देती या बयान नहीं देती तब तक वह खुद को इस प्रतिष्ठित सदन का हिस्सा नहीं बनेंगे। 

विज्ञापन

 

कांग्रेस विधायक के काफिले पर हमला
23 जुलाई की देर रात कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हमला हुआ था। कुछ युवकों ने उनकी गाड़ी रोककर तोड़फोड़ की थी। हमले में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव के रिश्तेदार का नाम सामने आया था। इस मामले में सरगुजा पुलिस तीन युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं विधायक ने आरोप लगाया था कि पार्टी का एक गुट उनसे नाराज है, जिसकी वजह से यह हमला कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक बृहस्पति सिंह ने कहा था कि बीते दिनों उन्होंने बघेल की प्रशंसा की थी और कहा था कि वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे। यह बयान स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को पसंद नहीं आया और बाद में उनके काफिले पर हमला किया गया। कांग्रेस विधायक ने यह भी आरोप लगाया था कि स्वास्थ्य मंत्री से उनकी जान को खतरा है। आरोपों को लेकर सिंहदेव ने कहा था कि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनके क्षेत्र और राज्य के लोग उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं। वह इस पर कोई बयान नहीं देंगे।  

पुनिया बोले- यह कोई बड़ी बात नहीं
वहीं छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मचे घमासान के बीच राज्य के कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया ने कहा कि यह बहुत छोटी बात है। विधायक बृहस्पति सिंह ने दावा किया कि टी एस सिंहदेव उन्हें मारना चाहते थे, लेकिन उन्होंने आईजी, गृहमंत्री या फिर मुख्यमंत्री के सामने इसकी शिकायत नहीं की। भावनाओं में बहकर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री पर यह आरोप लगाया होगा। 
 

टीएस सिंहदेव ने कार्रवाई की मांग की थी
 घटना पर टी एस सिंहदेव ने पुलिस से कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की थी। सिंहदेव ने कहा था कि जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है पुलिस उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed