{"_id":"61b90b5dafdb2b5f653dc3c3","slug":"chhattisgarh-headmaster-beat-5th-student-with-crutches-in-gariaband-fracture-in-hand-was-looking-out-of-class-window-helicopter","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : गरियाबंद में हेड मास्टर ने 5वीं की छात्रा को बैसाखी से पीटा, हाथ में हुआ फ्रैक्चर, क्लास की खिड़की से बाहर देख रही थी हेलिकॉप्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : गरियाबंद में हेड मास्टर ने 5वीं की छात्रा को बैसाखी से पीटा, हाथ में हुआ फ्रैक्चर, क्लास की खिड़की से बाहर देख रही थी हेलिकॉप्टर
Wed, 15 Dec 2021 02:53 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गरियाबंद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:53 AM IST
सार
गरियाबंद में 5वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा को हेड मास्टर ने बैसाखी से इतनी जोर से पीटा कि उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। छात्रा की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह क्लास में बैठकर खिड़की से बाहर उड़ रहे हेलिकॉप्टर को देख रही थी। जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम नियुक्त कर दी गई है। टीम बुधवार को (आज) रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
गरियाबंद 5वीं की स्कूली छात्रा
- फोटो : Video Grab
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 5वीं क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा को हेड मास्टर ने बैसाखी से इतनी जोर से पीटा कि उसके हाथ में फ्रैक्चर हो गया। छात्रा की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह क्लास में बैठकर खिड़की से बाहर उड़ रहे हेलिकॉप्टर को देख रही थी। मामला सरकारी स्कूल का है। घटना के बाद छात्रा रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को बताया। इसके बाद परिजन उसे लेकर सामुदायिक केंद्र पहुंचे, वहां से बच्ची को पट्टी कर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
यह मामला छुरा विकास खंड के कनसिंघी प्राथमिक स्कूल का है। जिसमे डोमेश्वरी साहू 5वीं क्लास की छात्रा है। रोज की तरह वह शुक्रवार को भी स्कूल गई थी। उस समय क्लास में हेड मास्टर टीपी शर्मा पढ़ा रहे थे। तभी स्कूल के ऊपर से हेलिकॉप्टर निकला तो डोमेश्वरी खिड़की से बाहर उसे देखने लगी। आरोप है कि यह देखकर हेड मास्टर ने उसे बुलाया और लोहे की बैसाखी से पीटा। इसके चलते उसके हाथ में चोट आ गई और वह रोने लगी।
विज्ञापन
छात्रा की कोहनी के पास हाथ में हुआ फ्रैक्चर
5वीं क्लास की छात्रा छुट्टी के बाद छात्रा रोते हुए घर पहुंची और परिजनों को बताया। साधारण चोट समझ कर उन्होंने बच्ची का घर में ही देशी उपचार किया, लेकिन फायदा होते नहीं देख उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उसकी हालत देख छात्रा को जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहां जांच के दौरान पता चला कि कोहनी के पास से बच्ची का हाथ फ्रैक्चर हो गया था। फिलहाल बच्ची की कोहनी में डॉक्टरों ने क्रैप बैंडेज लगा दिया है। कुछ दिन बाद फिर बुलाया है।
विज्ञापन
घटना के 4 दिन बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने दिए जांच के आदेश
इस घटना के 4 दिन बाद भी स्कूल और शिक्षा विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी केएल मतावले का कहना है कि उनके पास कोई शिकायत नहीं आई है। जब लिखित शिकायत मिलेगी तो कार्रवाई करेंगे। वहीं दूसरी ओर जिला शिक्षा अधिकारी करमन खटकर ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम नियुक्त कर दी गई है। टीम बुधवार को (आज) रिपोर्ट देगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।