फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Griha Lakshmi Yojana Chhattisgarh Assembly Elections 2023 Deputy CM TS Singh dev

CG: टीएस सिंह देव ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- कांग्रेस सरकार में प्रदेश के 40 लाख लोग गरीबी रेखा से ऊपर

Mon, 13 Nov 2023 02:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Mon, 13 Nov 2023 02:02 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। मतदान से पहले भाजपा और कांग्रेस अपना प्रचार अभियान कर रही है। दीपावली के दिन सीएम भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना की घोषणा की है। वहीं, इसे लेकर कांग्रेस के नेताओं ने जानकारी दी है।
 

विज्ञापन
Chhattisgarh Griha Lakshmi Yojana Chhattisgarh Assembly Elections 2023 Deputy CM TS Singh dev
टीएस सिंह देव ने आम सभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जैसे-जैसे मतदान तिथि नजदीक आर रही है, वैसे-वैसे भाजपा और कांग्रेस अपना प्रचार अभियान करती जा रही है। दीपावली के दिन भी कांग्रेस का धुआंधार प्रचार अभियान जारी रहा। उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शकील अहमद, हिमाचल प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री आशा सिंह देव ने रामानुजगंज विधानसभा के रामचंद्रपुर, चलगली और महाराजगंज में आम सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन


सभा को संबोधित करते हुए टीएस सिंह देव ने कहा कि बीते पांच वर्ष में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सरकार की नीति सिद्धांत एवं योजनाओं के चलते नीति आयोग की रिपोर्ट में प्रदेश के 40 लाख लोग गरीबी रेखा के ऊपर उठे। यह पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। भूपेश बघेल सरकार के द्वारा समाज के सभी वर्गों के लिए कार्य किया गया है। कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। उन्होंने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की। दीपावली के अवसर पर उन्होंने महिलाओं के खाते में एकमुश्त 15,000 रुपये दिए जाने की योजना की भी बात कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा बहुत सोच समझकर एवं विशेषज्ञों से राय लेकर यह योजना लाई गई है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। इसका मतलब यह नहीं कि हम किसी मजहब को नहीं मानते, हम मजहब को मानते हैं, लेकिन दूसरे के मजहब का सम्मान करते हैं। इस्लाम हमें सिखाता है कि हम जितनी इज्जत अपने धर्मगुरु की करते हैं, उतनी इज्जत दूसरे धर्म के भी गुरु की करनी है। इस्लाम हमें सिखाता है कि यदि आप भोजन कर रहे हैं तो पड़ोसी भूखे नहीं रहना चाहिए। यह नहीं कहता कि पड़ोसी का धर्म क्या है यह सिर्फ हमें मानवता की बात सिखाता है। देश में जब अमन शांति रहेगी तो विकास होगा। अंग्रेजों के द्वारा फूट डालो और शासन करो की नीति अपनाई गई थी। देश में कुछ ऐसे लोग अंग्रेजों की नीति पर चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरबा में कांग्रेस प्रत्याशी ने जयसिंह अग्रवाल ने गृह लक्ष्मी योजना की दी जानकारी
राजस्व मंत्री और कोरबा से कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए पार्टी की नीति और मौजूदा कार्यकाल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सभी वर्ग के लिए सरकार के द्वारा काम किए गए हैं। इस बार पार्टी ने अपने घोषणा पत्र में ग्रहणियों को 15000 रुपये वार्षिक सहायता देने के बिंदु को भी शामिल किया है। जय सिंह अग्रवाल ने बताया कि 2018 में की गईं 95% घोषणाएं पूरी की गई हैं। जबकि इस वर्ष के घोषणा पत्र में शिक्षा चिकित्सा से लेकर कई चीजे शामिल की गई। साथ ही ग्रहणियों को ध्यान में रखते हुए गृह लक्ष्मी योजना लॉन्च की गई है।




जय सिंह अग्रवाल ने बताया की कोरबा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य पेयजल के लिए आवश्यक काम किए गए हैं और लगातार इनका उन्नयन किया जा रहा है। कोरबा कैसे सुंदर शहर बने इसके लिए आगे काम किया जाएगा। कोरबा में भाजपा ने क्या किया है, यह सब जनता जानती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री वंदन योजना को लेकर जो फार्म भरवाए जा रहे हैं, वह यहां-वहां मिल रहे है, जिससे योजना की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed