फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh govt to rename three villages of spiritual and historical significance

Chhattisgarh: आध्यात्मिक-ऐतिहासिक महत्व के तीन गांवों का नाम बदलेगी सरकार, गजट अधिसूचना जल्द होगी प्रकाशित

Mon, 01 Aug 2022 10:44 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 01 Aug 2022 10:44 PM IST
सार

राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये निर्णय लिया है। उन्होंने अधिकारियों को रायपुर जिले के चांदखुरी गांव और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के गिरौदपुरी और सोनाखान गांवों का नाम बदलने का निर्देश दिया है। 
 

विज्ञापन
Chhattisgarh govt to rename three villages of spiritual and historical significance
भूपेश बघेल - फोटो : Social media

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के रायपुर और बलौदाबाजार-भाटापारा जिलों के तीन गांवों का नाम बदलने का फैसला किया है। जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ये तीनों गांव ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व के हैं। उन्होंने कहा कि इन गांवों का नाम उन महान और आध्यात्मिक हस्तियों के नाम पर रखा जाएगा जिनके लिए वे प्रसिद्ध हैं।

विज्ञापन


जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने दी जानकारी
राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ये निर्णय लिया है। उन्होंने इस अधिकारियों को रायपुर जिले के चांदखुरी गांव और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के गिरौदपुरी और सोनाखान गांवों का नाम बदलने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


गांवों का ये होगा नाम
उन्होंने कहा कि सीएम के निर्देश के बाद अब भगवान राम की माता कौशल्या की जन्मस्थली माने जाने वाले चांदखुरी का नाम बदलकर माता कौशल्या धाम चांदखुरी कर दिया जाएगा। इसी तरह सतनाम पंथ के लोकप्रिय तीर्थ स्थल गिरौदपुरी को बाबा गुरु घासीदास धाम गिरौदपुरी कहा जाएगा और सोनाखान का नाम बदलकर शहीद वीर नारायण सिंह धाम सोनाखान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


'राम वन गमन' पर्यटन सर्किट परियोजना पर काम कर रही है सरकार
गौरतलब है कि भूपेश बघेल सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी 'राम वन गमन' पर्यटन सर्किट परियोजना के तहत चांदखुरी में एक तालाब के बीच में स्थित माता कौशल्या के मंदिर का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कराया है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, 14 साल के वनवास के दौरान जिस रास्ते से भगवान राम ने वनो में भ्रमण किया था उस मार्ग को ही राम वन गमन पथ  में लिया गया है। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम ने अपना अधिकांश समय छत्तीसगढ़ में अपने वनवास के दौरान बिताया था। वहीं, गिरौदपुरी सतनाम संत और समाज सुधारक बाबा गुरु घासीदास की जन्मस्थली है।


जल्दी ही गजट अधिसूचना होगी प्रकाशित 
अधिकारी ने बताया कि सोनाखान को 1857 के विद्रोह में छत्तीसगढ़ के पहले शहीद शहीद वीर नारायण सिंह की वीरता के लिए जाना जाता है। वीर नारायण सिंह को 10 दिसंबर, 1857 को रायपुर के जयस्तंभ चौक पर अंग्रेजों ने फांसी दे दी थी। अधिकारी ने बताया कि इन स्थानों का नाम बदलने की मांग जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों की लंबे समय से की जा रही थी। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस संबंध में एक गजट अधिसूचना प्रकाशित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed