फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh govt school students protest for teachers in balod

शिक्षकों के लिए चक्काजाम: छत्तीसगढ़ में तिरंगा लेकर सड़क पर बैठे स्कूली बच्चे, बोल रहे- हमारी मांगे पूरी करो

Mon, 20 Feb 2023 01:22 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 20 Feb 2023 01:22 PM IST
सार

बच्चों के प्रदर्शन को स्थानीय प्रशासन खत्म कराने के प्रयास में लगा है। अफसर उन्हें आश्वासन दे रहे हैं कि शिक्षकों की व्यवस्था हो जाएगी, पर बच्चे मानने के लिए तैयार नहीं हैं। शिक्षामित्र और शिक्षकों की कमी को लेकर यह पूरे बालोद जिले में तीसरा बड़ा प्रदर्शन है।

विज्ञापन
chhattisgarh govt school students protest for teachers in balod
बालोद में शिक्षकों की मांग को लेकर प्रदर्शन करते स्कूली बच्चे। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बालोद में शासकीय स्कूल में शिक्षकों की मांग को लेकर बच्चों ने चक्काजाम कर दिया है। हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चे लोहारी चौकी मुख्य मार्ग पर बैठे हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया है। अफसरों की ओर से समझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन बिना शिक्षक मिले बच्चे वहां से हटने के लिए तैयार नहीं हैं। बच्चों का कहना है कि कई महीनों से शिक्षक की समस्या है। बार-बार प्रशासन को बताया गया, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। 

विज्ञापन




दरअसल पूरा मामला डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम खैरकट्टा का है। यहां के शासकीय स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्रा सोमवार को शिक्षकों की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। उन्होंने डौंडीलोहारा से चौकी जाने वाले मुख्य मार्ग में चक्का जाम कर दिया है। हाथ में तिरंगा लिए छात्र-छात्राएं नारे लगा रहे हैं कि हमारी मांगे पूरी करो, भारत माता की जय। बच्चों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर लोहारा एसडीएम सहित अन्य प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा है। पुलिस बल भी भारी मात्रा में तैनात है। 
विज्ञापन




हड़ताल कर रहे बच्चों ने बताया कि प्रमुख विषयों के शिक्षक ना होने से उन्हें अध्ययन कार्य में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हम लगातार प्रशासन के सामने अपनी मांगों को रख रहे हैं, लेकिन अब तक किसी ने ध्यान नहीं दिया। आज जब हम चक्का जाम पर बैठे हुए हैं तो वह हमें मनाने में लगे हुए हैं। छात्र-छात्राएं स्कूल में 12 शिक्षकों की व्यवस्था करने की जिद पर अड़े हुए हैं। उनका कहना है कि शिक्षकों की व्यवस्था होते ही यह प्रदर्शन खत्म हो जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed