फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh govt gave proper fund to new districts for development

'नए जिलों के विकास के लिए देंगे भरपूर धनराशि'

Sat, 12 Jan 2013 02:00 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 12 Jan 2013 02:00 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh govt gave proper fund to new districts for development

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि प्रदेश के नए जिलों के विकास के लिए राज्य शासन द्वारा भरपूर धनराशि दी जा रही है और आगे भी इनके लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री आज राज्य के आदिवासी बहुल नवगठित गरियाबंद जिले के प्रथम वर्षगांठ समारोह के अवसर पर जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने इस मौके पर जिले की जनता को लगभग 73 करोड़ 80 लाख रुपए लागत के 92 विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने इनमें से लगभग चार करोड़ 28 लाख रुपए लागत के 26 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और लगभग 69 करोड़ 52 लाख रुपए लागत के 66 कार्यों का भूमिपूजन किया।
विज्ञापन


इससे पूर्व गरियाबंद पहुंचने पर एक विशाल रोड शो में जनता ने मुख्यमंत्री का जोशीला स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने भी एक खुले वाहन में सवार होकर रोड शो में आम जनता का अभिवादन करते हुए सभी लोगों को नए जिले की पहली साल गिरह की बधाई और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधी मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक वर्ष पहले आज ही के दिन इसी जगह पर हमने और आपने मिलकर छत्तीसगढ़ के नक्शे पर नए गरियाबंद जिले की तस्वीर बनाई थी। उस दिन हम सब इस नए जिले के अभ्युदय के गवाह बने थे। आज ठीक एक साल बाद हम सब फिर यहं एकत्रित हुए हैं। पिछले साल राय सरकार ने जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए प्रशासनिक सुविधा की दृष्टि से नौ नए जिलों का निर्माण किया था। गरियाबंद भी उनमें से एक है।


यह हरे भरे वनों और पर्वतों से घिरा सुन्दर प्राकृतिक परिवेश में बसा एक ऐसा जिला है, जहां विकास की अपार संभावनाएं हैं। यह वन और प्राकृतिक सम्पदा से परिपूर्ण कृषि प्रधान जिला है। इस जिले का विकास भी राय सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नए जिले में कृषि, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य की सभी सुविधाएं देने के लिए सरकार तत्पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed