फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Governor Ramen Deka New Delhi visit; will attend three-day governors conference

Chhattisgarh News: राज्यपाल रमेन डेका नई दिल्ली रवाना; कृषि मंत्री नेताम के गृह प्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल

Wed, 31 Jul 2024 05:19 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/बलरामपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 31 Jul 2024 05:19 PM IST
सार

Chhattisgarh Governor Ramen Deka New Delhi visit: छ्त्तीससगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका शपथ ग्रहण के बाद आज नई दिल्ली रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
Chhattisgarh Governor Ramen Deka New Delhi visit; will attend three-day governors conference
राज्यपाल को आवास दिखाते मंत्री रामविचार नेताम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Chhattisgarh Governor Ramen Deka New Delhi visit: छ्त्तीससगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका शपथ ग्रहण के बाद आज नई दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे वहां पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की अध्यक्षता में राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राज्यपालों के तीन दिवसीय सम्मेलन में शामिल होंगे। यह सम्मेलन 1 से 3 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


राज्यपाल कृषि मंत्री नेताम के गृह प्रवेश कार्यक्रम में हुए शामिल 
इससे पहले राज्यपाल सेक्टर-24 नवा रायपुर स्थित आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम के निवास के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने निवास परिसर में रूद्राक्ष का पौधा भी लगाया। उनके साथ प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित रहीं। राम विचार नेताम के गृह प्रवेश कार्यक्रम में रामानुजगंज विधानसभा से बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल हुए। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उप मुख्यमंत्री अरुण साव,सांसद नवीन जिंदल, छत्तीसगढ़ शासन के कई मंत्री, विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारी और रामानुजगंज विधानसभा से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मंत्री राम विचार नेताम के नवा रायपुर में निवास में गृह प्रवेश को लेकर व्यापक स्तर में तैयारी की गई थी। विधि विधान से तीन दिनों से पूजा अर्चना रामानुजगंज के पुजारी नंदू पांडे, सुधांशु महाराज एवं विनय पांडे ने कराया गया। पुजारी विनय पांडे ने बताया कि तीन दिनों तक चले अनुष्ठान में वास्तु शांति, रुद्राभिषेक,सत्यनारायण भगवान कथा एवं पूजा कराई गई, जिसमें मंत्री राम विचार नेता उनकी धर्मपत्नी पुष्पा नेताम सहित उनका पूरा परिवार सम्मिलित हुआ। 
विज्ञापन


इससे पूर्व छत्तीसगढ़ के नये राज्यपाल रमेन डेका ने आज बुधवार को राजभवन में प्रदेश के दसवें राज्यपाल के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान साय कैबिनेट के मंत्री और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने डेका से दरबार हाल में एक-एक करके मुलाकात की। शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल रमेन डेका को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उच्च न्यायालय बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका अभिवादन किया और शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




समारोह में मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जारी वारंट ऑफ अपॉइंटमेंट पढ़ा। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ और समापन सेरेमोनियल पुलिस बैंड के बजाए गए राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर राज्य गीत की धुन भी बजाई गई। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, वित्तमंत्री ओपी चौधरी, वन एवं जलवायु परिवर्तन  केदार कश्यप, वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री दयालदास बघेल, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद  बृजमोहन अग्रवाल आदि मौजूद रहे। विज्ञापन





1977 से राजनीति में सक्रिय हैं डेका, बीजेपी के संस्थापक सदस्य रहे
छत्तीसगढ़ के 10वें राज्यपाल रमेन डेका एक वरिष्ठ राजनीतिज्ञ हैं। वे सन् 1977 से राजनीति में सक्रिय हैं। वे वर्ष 1980 में भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे। रमेन डेका वर्ष 2006 में असम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे हैं। डेका 2021 अगस्त माह से असम राज्य के नवाचार एवं रूपान्तरण आयोग के (कैबिनेट मंत्री का दर्जा) के उपाध्यक्ष पद पर 29 जुलाई 2024 तक रहे है।वे दो बार सांसद रहे। पहली बार वर्ष 2009 में 15 वी लोकसभा के लिए असम के मंगलदोई सीट से सांसद चुने गये थे। इस दौरान वे गृह मामलों की स्थायी समिति के सदस्य, लोक लेखा के सदस्य, भारत भुटान संसदीय मैत्री समूह सदस्य, अधीनस्थ विधान समिति सदस्य, सदन की बैठको से सदस्यों की अनुपस्थिति पर समिति सदस्य रहे। उसके बाद वर्ष 2014 में वे 16 वीं लोकसभा के लिए दुबारा सांसद निर्वाचित हुए। दूसरे कार्यकाल में वे डेका लोकसभा में अध्यक्षों के पैनल के सदस्य भी रहे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed