{"_id":"670f6fab6890fbca6f0885de","slug":"chhattisgarh-government-increased-da-by-four-percent-for-state-employees-benefits-will-be-october-1-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए डीए में चार प्रतिशत बढ़ोतरी की, एक अक्टूबर से मिलेगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG News: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य कर्मचारियों के लिए डीए में चार प्रतिशत बढ़ोतरी की, एक अक्टूबर से मिलेगा लाभ
Wed, 16 Oct 2024 01:18 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 16 Oct 2024 01:18 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को घोषणा की है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी, जिससे यह मूल वेतन का 50 प्रतिशत हो जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को घोषणा की है कि राज्य सरकार के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की जाएगी, जिससे यह मूल वेतन का 50 प्रतिशत हो जाएगा। इस फैसले से राज्य सरकार के करीब 3.9 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा और यह बढ़ोतरी इस साल एक अक्टूबर से प्रभावी होगी।
सीएम साय ने कहा कि दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है, इसलिए सरकार ने डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है, जिससे यह केंद्र सरकार के बराबर हो जाएगा। इस साल मार्च की शुरुआत में साय सरकार ने डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह मूल वेतन का 46 प्रतिशत हो गया था।
विज्ञापन
सीएम साय ने कहा कि दिवाली का त्योहार नजदीक आ रहा है, इसलिए सरकार ने डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है, जिससे यह केंद्र सरकार के बराबर हो जाएगा। इस साल मार्च की शुरुआत में साय सरकार ने डीए में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिससे यह मूल वेतन का 46 प्रतिशत हो गया था।
विज्ञापन