{"_id":"6763c8c446ebbe417a02b0c9","slug":"chhattisgarh-government-celebrating-happy-one-year-youth-participated-many-competitions-2024-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ सरकार मना रही 'खुशहाल एक साल’: युवा कई प्रतियोगिता में दिखा रहे उत्साह, जीत रहे शानदार इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ सरकार मना रही 'खुशहाल एक साल’: युवा कई प्रतियोगिता में दिखा रहे उत्साह, जीत रहे शानदार इनाम
Thu, 19 Dec 2024 12:48 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 19 Dec 2024 12:48 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ की विष्णदेव साय सरकार अपने एक साल पूरे होने पर प्रदेशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग ने 'खुशहाल एक साल' नाम से कटोरा तालाब उद्यान में आयोजन किया।
विज्ञापन
युवा कई प्रतियोगिता में दिखा रहे उत्साह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
छत्तीसगढ़ की विष्णदेव साय सरकार अपने एक साल पूरे होने पर प्रदेशभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग ने 'खुशहाल एक साल' नाम से कटोरा तालाब उद्यान में आयोजन किया। इस दौरान उद्यान में घूमने आए युवा और बच्चों ने जब खुशहाल एक साल इवेंट में भाग लिया। वहीं सरकार की उपलब्धियों को जाना। उससे जुड़े प्रश्नों का उत्तर भी दिया। इसके एवज में उन्हें उद्यान के ही रेस्टोरेंट्स के गिफ्ट वाउचर और बिहान के आकर्षक सामान उपहार स्वरूप मिले । गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे से साइंस कॉलेज के सामने स्थित चौपाटी में चौथा आयोजन किया जाएगा ।
विज्ञापन
बता दें कि खुशहाल एक साल इवेंट के ज़रिए छत्तीसगढ़ सरकार की पिछले एक साल की उपलब्धियों और योजनाओं को युवाओं के मध्य पहुंचाया जा रहा है। मनोरंजन,खेल, क्विज के माध्यम से लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सही उत्तर देने पर उन्हें आकर्षक गिफ्ट वाउचर्स, उपहार भी दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
साय की सरकार की टैगलाइन , उनका गृह ग्राम और विधानसभा क्षेत्र ,महतारी वंदन योजना की पात्रता और मिलने वाली राशि , छत्तीसगढ़ी में सब्जी - भाजी , फलों के नाम , यहां बोले जाने वाली बोली और भाषा , विमान सेवाओं की रीजनल कनेक्टिविटी, यह ऐसे सवाल थे जो युवाओं के बीच खुशहाल एक साल इवेंट आयोजन के दौरान चर्चा का विषय रहे।
विज्ञापन