फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh government big decision: Mahtari Sadan will be built in every panchayat, 166 approved in 1 phase

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: हर पंचायत में बनेगा महतारी सदन, पहले चरण में 166 की मंजूरी

Thu, 21 Aug 2025 06:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 21 Aug 2025 06:42 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने शुरुआती चरण में 166 महतारी सदन के निर्माण की मंजूरी प्रदान कर दी है।

विज्ञापन
Chhattisgarh government big decision: Mahtari Sadan will be built in every panchayat, 166 approved in 1 phase
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने शुरुआती चरण में 166 महतारी सदन के निर्माण की मंजूरी प्रदान कर दी है। इनमें से 3 महतारी सदन मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार जिले की दुग्गी, कटकोना और ठग्गांव ग्राम पंचायत में महतारी सदन का निर्माण होगा। प्रत्येक महतारी सदन के लिए 30-30 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जारी निर्देशों के मुताबिक हर महतारी सदन 25 सौ वर्गफुट क्षेत्र में बनाया जाएगा। इसमें कमरा, बरामदा, हाल, किचन, स्टोररूम, पेयजल हेतु ट्यूबवेल और सामुदायिक शौचालय जैसी सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।

विज्ञापन

महिलाओं के सशक्तिकरण की पहल
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ की तीन ग्राम पंचायतों को पहले चरण में महतारी सदन की स्वीकृति देने के लिए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का आभार जताया। उन्होंने कहा कि महतारी सदन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और महिला सशक्तिकरण में अहम भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed