फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh government assured NMDC to extend mining lease for 20 years

20 साल और लौह अयस्क का खनन करेगी एनएमडीसी, छत्तीसगढ़ सरकार ने पट्टे विस्तार का दिया आश्वासन

Wed, 20 Nov 2019 01:19 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अनवर अंसारी Updated Wed, 20 Nov 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh government assured NMDC to extend mining lease for 20 years
लौह अयस्क खदान (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनएमडीसी) को दंतेवाड़ा जिले में खनन पट्टे (लीज) को 20 साल और बढ़ाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


एनएमडीसी देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क खनन कंपनी है। इस आश्वासन के बाद कंपनी का छत्तीसगढ़ का परिचालन प्रभावित नहीं होगा और वह इस्पात विनिर्माताओं को कच्चे माल की आपूर्ति जारी रख पाएगी। यह घटनाक्रम इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि कर्नाटक में कंपनी का परिचालन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


एनएमडीसी ने कर्नाटक के डोनिमलाई खान से लौह अयस्क का उत्पादन बंद कर दिया है। राज्य सरकार ने इस खान से लौह अयस्क की बिक्री पर 80 प्रतिशत प्रीमियम लगा दिया है जिसके बाद कंपनी को यह कदम उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएमडीसी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एन बैजेंद्र कुमार ने इच खान के पट्टे को 20 साल और बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और शीर्ष अधिकारियों का आभार जताया है।


एनएमडीसी पिछले छह दशक से लौह अयस्क के खनन कारोबार में है। यह देश में तीन लौह अयस्क परिसरों का परिचालन करती है। इनमें से एक कर्नाटक के डोनिमलाई और दो छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में हैं, जो कंपनी के कुल उत्पादन में 70 प्रतिशत का योगदान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed