फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh forest team saved baby elephant that fell in well in jashpur

कुएं में गिरा नन्हा हाथी: वन विभाग की टीम ने सुबह JCB से निकाला बाहर; 12 हाथियों के दल को भगाने के दौरान हादसा

Wed, 11 Jan 2023 02:32 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जशपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 11 Jan 2023 02:32 PM IST
सार

वन विभाग के कर्मचारियों ने कुएं को खोदकर हाथी को बाहर निकाला। हाथी के बच्चे ने कुएं से बाहर आते ही उत्पात मचा दिया। ग्रामीण को अपने सूंड़ से पटककर घायल कर दिया। इस दौरान लोगों ने हाथी के बच्चे को रेस्क्यू करने का वीडियो भी बनाया है। 

विज्ञापन
chhattisgarh forest team saved baby elephant that fell in well in jashpur
जशपुर में कुएं में गिरे हाथी के बच्चे को वन विभाग की टीम ने जेसीबी से बाहर निकाला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जशपुर में मंगलवार रात हाथी का एक बच्चा पानी से भरे कुएं में गिर पड़ा। अगले दिन बुधवार सुबह वन विभाग को सूचना मिली तो टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद जेसीबी की मदद से हाथी के बच्चे को कुएं से बाहर निकाला गया। कुएं से बाहर निकलते ही भागने के दौरान एक ग्रामीण को घायल भी कर दिया। बताया जा रहा है कि गांव में 12 हाथियों का दल घुस आया था। ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ा तो भागने के दौरान बच्चा कुएं में जा गिरा था। मामला पत्थलगांव क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


विज्ञापन




ग्रामीणों ने खदेड़ा तो कुएं में गिरा बच्चा
जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा की ओर से 12 हाथियों के दल ने कटंगजोर गांव में प्रवेश किया था। रात में हाथी गांव में उत्पात मचा रहे थे। इस पर ग्रामीण एकत्र हो गए और मशाल और ढोल लेकर हाथियों के दल को खदेड़ने लगे। इस दौरान भागते समय हाथी का एक बच्चा कछार गांव स्थित पानी से भरे कुएं में जा गिरा। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। दस दौरान रात भर हाथी का बच्चा पानी में ही फंसा रहा। सुबह टीम पहुंची तो बच्चे को बाहर निकाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हाथी के बच्चे को दल से मिलाने का प्रयास
बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान बच्चा दल से बिछड़ गया। दल के बाकी 11 हाथी रायगढ़ वन क्षेत्र में प्रवेश कर गए हैं। इसके बाद वन विभाग की टीम बिछड़े हुए हाथी के बच्चे को उसके दल से मिलाने का प्रयास कर रही है। वन विभाग के मुताबिक, हाथियों का दल रायगढ़ जिले बाकारुमा रेंज की ओर जा चुका है। वहीं कुंए से निकाले गए हाथी के बच्चे को वन विभाग ने लुड़ेग के झंडाघाट की ओर जंगल मे भेजा है। टीम उसके ऊपर निगरानी रख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed