फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   cg forest department team attacked on complaint of wood theft

Bilaspur: महिला रेंजर को टांगी लेकर दौड़ाया, वनकर्मियों को पीटा, वारंट फाड़ा, छापा मारने पहुंची टीम पर हमला

Wed, 16 Nov 2022 06:06 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Nov 2022 06:06 PM IST
सार

वन कर्मचारी रविकुमार जगत और अरविन्द कुमार बंजारे ने उसे समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि राजू पात्रे उन दोनों के साथ विवाद करने लगा और मारपीट की। इस पर कर्मचारियों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह बचकर वहां से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
cg forest department team attacked on complaint of wood theft
बिलासपुर में वन कर्मचारियों पर हमले का प्रयास करता युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वन विभाग की टीम पर एक युवक ने हमला कर दिया। युवक ने महिला रेंजर को टांगी लेकर दौड़ा लिया और वनकर्मियों से मारपीट की। इस दौरान वारंट भी छीनकर फाड़ दिया और वहां से फरार हो गया। वन विभाग की टीम जंगल से लकड़ी चोरी की शिकायत पर छापा मारने के लिए पहुंची थी। मामला वन परिक्षेत्र बेलगहना का है। इस संबंध में कोटा थाने में रेंजर चंद्राणी वंदे ने FIR दर्ज कराई है। 

विज्ञापन




रेंजर ने लिखित शिकायत में बताया है कि मंडल प्रबंधक कोटा परियोजना के शासकीय वनों में पेड़ों की कटाई की सूचना मिली थी। इस पर वनोपज की बरामदगी के लिए ग्राम करवा निवासी राजू पात्रे ग्राम और अन्य के खिलाफ तलाशी वारंट जारी हुआ था। इस पर कार्रवाई के लिए वह डिप्टी रेंजर रविकुमार जगत, अशोक कुमार साहू, मनोज करियाम, सहित अन्य कर्मचारियों के साथ वारंट की तामील के लिए पहुंची थीं। 
विज्ञापन




टीम ने राजू पात्रे के मकान की तलाशी ली तो वहां से सागौन की लकड़ी से बना हुआ फर्नीचर और सिलपट आंगन से बरामद हुए। उसे गाड़ी में रखवाने के बाद टीम घर की तलाशी कर रही थी। आरोप है कि तभी विरोध करते हुए राजू ने तलाशी वारंट फाड़ दिया और पास में रखे टंगिया को लेकर महिला रेंजर को दौड़ा लिया। उन्होंने भागकर अपनी जान बचाई। फिर वन कर्मियों को धमकी देना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed