फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh : Five CRPF soldiers injured in an IED blast by Naxals

छत्तीसगढ़ : नक्सलियों के हमले में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद, पांच घायल

Mon, 18 Mar 2019 06:45 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 18 Mar 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh : Five CRPF soldiers injured in an IED blast by Naxals
सांकेतिक तस्वीर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सोमवार को नक्सलियों द्वारा घात लगाकर किए गए एक हमले में सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) का एक जवान शहीद हो गया और पांच अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की 231 बटालियन की एक टीम राज्य पुलिस इकाई के साथ जिले के आरनपुर क्षेत्र में सुरक्षा ड्यूटी पर थी। उसी दौरान एक आईईडी विस्फोट हुआ और नक्सलियों ने सुरक्षाकर्मियों पर गोलियां चलाई।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना शाम चार बजकर 30 मिनट पर दंतेवाड़ा जिले में अर्धसैनिक बल की कमाल चौकी के निकट हुई। अर्धसैनिक बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमले में सीआरपीएफ के एक हेड कांस्टेबल की मौत हो गई और पांच कर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सुरक्षाबलों पर कोंडापाड़ा और कमालपुर गांवों के बीच स्थित जंगल में हमला किया गया। यह क्षेत्र आरनपुर पुलिस थाने के दायरे में आता है।


उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ की टीम ने नक्सलियों की गोलीबारी का जवाब दिया। पांच जवानों को मुठभेड़ के दौरान चेहरे पर जख्म लगे। गोलीबारी अब भी जारी है। घटनास्थल पर और सुरक्षा बलों को भेजा जा रहा है। घायल कर्मियों को हेलिकॉप्टर की मदद से इलाज के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed