फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh feels hot during the day and cold at night, mercury will rise in three days

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दिन में गर्मी और रात में ठंड का अहसास, तीन दिनों में बढ़ेगा पारा

Sat, 01 Mar 2025 10:37 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 01 Mar 2025 10:37 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

विज्ञापन
Chhattisgarh feels hot during the day and cold at night, mercury will rise in three days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। एक बार फिर प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इससे तेज धूप और गर्मी पड़ सकता है। आज शनिवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही मौसम में कोई बदलाव के असार नहीं है। आगामी तीन दिनों तक मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन


प्रदेश में रात के समय आउटर में ठंड लग रही है। वहीं दिन में तेज धूप से लोग परेशान हैं। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में नमी की मात्रा बढ़ गई है। इससे रात के समय ठंड लगने लगी है। कई जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। इन क्षेत्रों में ठंड का अहसास हुई है। आगामी तीन दिनों बाद फिर से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि इस बीच मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के उत्तरी भागों में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी। इस बीच कोई परिवर्तन की संभावना नहीं है। वहीं मध्य और दक्षिण भागों में अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद गिरावट होने की संभावना है। बीते दिनों प्रदेश में मौसम शुष्क रहा है। इसके साथ ही सबसे गर्म रायपुर जिला रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed