फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh experiences severe cold in November; cold wave in several districts, Ambikapur the coldest

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में नवंबर में ही कड़ाके की ठंड; कई जिलों में शीतलहर, अंबिकापुर सबसे ठंडा

Tue, 18 Nov 2025 10:16 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 18 Nov 2025 10:16 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ में इस बार ठंड ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। नवंबर के मध्य में ही तापमान दिसंबर जैसा महसूस होने लगा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
Chhattisgarh experiences severe cold in November; cold wave in several districts, Ambikapur the coldest
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में इस बार ठंड ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। नवंबर के मध्य में ही तापमान दिसंबर जैसा महसूस होने लगा है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया जा रहा है। सरगुजा संभाग में सोमवार को कई स्थानों पर शीतलहर चली, जबकि बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कुछ इलाकों में भी हवा तेज़ी से ठंडी हुई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज भी प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बन सकती है। हालांकि अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद तीन दिनों के भीतर रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन

अधिकतम तापमान 30 डिग्री के नीचे, रायपुर में पारा गिरा
राज्य के सभी जिलों में दिन का तापमान 30 डिग्री से कम हो गया है। राजधानी रायपुर का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 13.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री नीचे है। अंबिकापुर लगातार सबसे ठंडा जिला बना हुआ है। सोमवार को यहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

18 नवंबर तक इन जिलों में शीतलहर की आशंका
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर और बलरामपुर के कई इलाकों में शीतलहर के एक-दो दौर चलने की संभावना है।

रायपुर का आज का मौसम
रायपुर में आज मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन भर तापमान 13°C से 28°C के बीच रहने की संभावना जताई गई है। सुबह और देर शाम ठंड अधिक महसूस होगी, जबकि दोपहर में हल्की धूप निकल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed