छत्तीसगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद पर लगा 50 करोड़ के घोटाले का आरोप, मामला दर्ज
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के दामाद पर 50 करोड़ रुपये की कथित अनियमितता का आरोप लगा है। शुक्रवार को उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक सिंह के दामाद पुनीत गुप्ता पर सरकारी डीकेएस अस्पताल के अधीक्षक पद पर रहते हुए 50 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता करने का आरोप है।
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
मामले पर रायपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर का कहना है कि गुप्ता के खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी का मामला डीकेएस अस्पताल के अधीक्षक कमल किशोर सहारे की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। सहारे ने शिकायत में कहा है कि गुप्ता ने अपने कार्यकाल में 50 करोड़ रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता की है।
इस मामले में रायपुर के एसएसपी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच समिति का गठन किया गया था। उन्होंने मामले की रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपी। जिसके बाद रिपोर्ट हमें मिली है। मामले में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और जांच चल रही है।
SSP Raipur, on FIR against Raman Singh's son-in-law Puneet Gupta over alleged fraud of Rs 50 Cr in state health dept: Probe committee was constituted by health dept.They submitted report before state govt which was later handed over to us.FIR was lodged y'day&investigation is on. pic.twitter.com/gVocsYTGJX
— ANI (@ANI) March 16, 2019
रमन सिंह पर भी हुई थी जांच की मांग
बता दें 2017 में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी भी रमन सिंह के खिलाफ हेलीकॉप्टर घोटाले में जांच की मांग कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके खिलाफ जांच शुरू करनी चाहिए। जोगी ने पनामा दस्तावेज मामलों में भी कथित तौर पर रमन सिंह के बेटे अभिषेक सिंह के विदेशी बैंक खातों से जुड़े मामले की कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने कहा था कि अगर जांच नहीं शुरू हुई तो वह उपवास करेंगे।