Chhattisgarh Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, छह माओवादियों के मारे जाने की खबर
छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि जानकारी मिली थी कि बड़े नक्सली की मीटिंग हो रही है,इसकी पुष्टि के लिए दंतेवाड़ा-नारायणपुर की संयुक्त पुलिस टीम को रवाना किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून ब्रेक के बाद बस्तर में नक्सलियों के खात्मे को लेकर फिर ऑपरेशन तेज हो गए हैं। आज सुबह से ही नारायणपुर और दंतेवाड़ा के बॉर्डर इलाके में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ चल रही है, जिसमें छह नक्सलियों के मारे जाने की जानकारी मिल रही है। मुठभेड़ अभी भी जारी है,सूत्रों के अनुसार मारे गए नक्सलियों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के पास सूचना थी कि नक्सलियों की एक बड़ी टीम अबूझमाड़ के एक इलाके में जमा है और किसी बड़ी बैठक की तैयारी चल रही है। जिसके बाद नारायणपुर, दंतेवाड़ा से डीआरजी के जवानों को ऑपरेशन पर रवाना किया गया था। सुबह करीब 9 बजे जवानों का नक्सलियों से सामना हुआ। जिसके बाद से लगातार दोनों तरफ से गोलीबारी चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि छह नक्सली मारे गए हैं।
ये भी पढ़ें: Naxal Encounter : छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, हथियार बरामद
छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि जानकारी मिली थी कि बड़े नक्सली की मीटिंग हो रही है,इसकी पुष्टि के लिए दंतेवाड़ा-नारायणपुर की संयुक्त पुलिस टीम को रवाना किया गया। पुलिस बल को आता देख नक्सली जंगल की ओर भाग खड़े हुए, जिसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। मुठभेड़ अभी भी जारी है।
ये भी पढें: Chhattisgarh Encounter: राजनांदगांव में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 90 और 26 लाख के दो इनामी नक्सली ढेर
इससे पहले कोंडागांव जिले के केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम नालाझार में जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस हमले में नक्सली तो भाग गए, लेकिन सर्चिंग में जवानों को नक्सली साहित्य सहित हथियार बरामद किए गए थे। मुठभेड़ की जानकारी देते हुए डीएसपी नक्सल सतीश भार्गव ने बताया कि जवानों को नक्सलियों की सूचना में रवाना किया गया था। जहां नक्सलियों को जवानों के आने की खबर लग गई। दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हुई, जो रुक रुककर काफी देर तक होती रही। इस मुठभेड़ में जवानों ने नक्सलियों मुंहतोड़ जवाब दिया। जिससे कि नक्सली भाग खड़े हुए।