{"_id":"655565f8347ed6d019052b93","slug":"chhattisgarh-elections-amit-shah-s-attack-bemetara-became-the-center-of-love-jihad-during-congress-rule-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG Elections : अमित शाह का हमला- कांग्रेस राज में बेमेतरा 'लव जिहाद' का केंद्र बना, ठाकुर ने भी किया वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG Elections : अमित शाह का हमला- कांग्रेस राज में बेमेतरा 'लव जिहाद' का केंद्र बना, ठाकुर ने भी किया वार
Thu, 16 Nov 2023 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 16 Nov 2023 06:29 AM IST
सार
उन्होंने कहा, साहू, कुर्मी और गोंड समुदाय इसके (लव जिहाद के) निशाने पर थे और भूपेश बघेल सरकार सोती रही।
विज्ञापन
अमित शाह ने चुनावी सभा में कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेमेतरा में गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला करते हुए कहा कि उनके शासन में छत्तीसगढ़ का बेमेतरा जिला ‘लव जिहाद’ का केंद्र बन गया। उन्होंने कहा, साहू, कुर्मी और गोंड समुदाय इसके (लव जिहाद के) निशाने पर थे और भूपेश बघेल सरकार सोती रही। उन्हें कौन जगाएगा? आप जगाएंगे, आपके वोट जगाएंगे। मैं वादा करता हूं कि आप भाजपा को सत्ता में लाएं, कोई भी ऐसा कृत्य करने की हिम्मत नहीं करेगा।
विज्ञापन
शाह ने सट्टेबाजी एप का नाम महादेव रखने पर आपत्ति जताई और कहा कि मुख्यमंत्री ने भगवान महादेव का अपमान किया है। बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए शाह ने बघेल पर दुर्ग संभाग को शिक्षा केंद्र से सट्टेबाजी के केंद्र में बदलने का भी आरोप लगाया। भाजपा ने साजा सीट से ईश्वर साहू को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन
ईश्वर के बेटे भुनेश्वर की अप्रैल में बिरनपुर गांव में सांप्रदायिक झड़प के दौरान हत्या हो गई थी। शाह ने कहा, ईश्वर साहू न सिर्फ उम्मीदवार हैं बल्कि वह न्याय की लड़ाई के प्रतीक हैं। शाह ने मतदाताओं से भाजपा को सत्ता में लाने का आग्रह करते हुए कहा कि उनके वोट न केवल राज्य में भाजपा की सरकार बनाएंगे बल्कि भुनेश्वर साहू को न्याय भी दिलाएंगे।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ : कांग्रेस ने झूठे वादे कर हर वर्ग को ठगा : ठाकुर
केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झूठे वादे कर छत्तीसगढ़ के हर वर्ग को ठगा है। उन्होंने कहा कि सीएम भूपेश बघेल को 17 नवंबर को छत्तीसगढ़ की जनता और फिर देश की अदालत को जवाब देना होगा। राज्य में शुक्रवार को दूसरे चरण में शेष सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होगा।
ठाकुर ने यहां छत्तीसगढ़ के नवागढ़ और वैशालीनगर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस झूठे वादों और भ्रष्ट इरादों वाली पार्टी है। चुनाव से पहले लोक लुभावने वादे करना और पांच साल बाद उन्हें पूरा न करने पर मुंह छुपाना कांग्रेसियों की आदत है। चुनव प्रचार के दौरान मीडिया से बात करते हुए ठाकुर ने कहा कि जहां भ्रष्टाचार और वंशवाद है, वहां कांग्रेस की सरकार है।
उन्होंने कहा की छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कांग्रेस जनता को जवाब नहीं दे पा रही है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में लूट की खुली छूट है। महादेव एप घोटाला, गोठान घोटाला, कोयला घोटाला, शराब घोटाला और पीएससी घोटाला इनके भ्रष्ट शासन के नमूने हैं।