फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Elections 2018: Narendra Modi and Rahul Gandhi election campaign in Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के रण में नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी आमने-सामने, दोनों की रैलियां आज

Fri, 09 Nov 2018 09:18 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Updated Fri, 09 Nov 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Elections 2018: Narendra Modi and Rahul Gandhi election campaign in Chhattisgarh
राहुल गांधी-नरेंद्र मोदी
छत्तीगसढ़ विधानसभा चुनाव 2018 के पहले चरण के लिए राज्य के सभी राजनीतिक दलों ने अपनी ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नक्सल प्रभावित क्षेत्र बस्तर में चुनाव प्रचार करेंगे। जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार और शनिवार दो दिनों में पांच चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। राहुल गांधी रायपुर पहुंच चुके हैं। वो सबसे पहले पखांजुर में जनसभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


राज्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बताया कि विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ नवम्बर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। पहले चरण के चुनाव प्रचार के लिए पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे मोदी सुबह 11.20 बजे रायपुर विमानतल पहुंचेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री रायपुर से हेलीकॉप्टर से जगदलपुर रवाना होंगे।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने बताया कि जगदलपुर में आम सभा के बाद मोदी दो बजकर पांच मिनट पर जगदलपुर से प्रस्थान करेंगे। प्रधानमंत्री 3.25 बजे रायपुर पहुंचेंगे और 3.30 बजे वापस दिल्ली रवाना होंगे। प्रधानमंत्री की सभा में मुख्यमंत्री रमन सिंह भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी शुक्रवार और शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर हैं। इस दौरान गांधी अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगे।

इस बीच खबर ये भी है कि राहुल गांधी छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र भी आज जारी करेंगे। भाजपा का घोषणापत्र कल जारी होने की संभावना है। 

राहुल गांधी सबसे पहले कांकेर जिले के पखांजुर में रैली कर रहे हैं। गांधी पखांजुर में दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक आम सभा को संबोधित करेंगे। बाद में वह राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ के लिए रवाना होंगे और दोपहर 2.00 बजे से दोपहर 3.00 बजे तक खैरागढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी दोपहर 3.15 बजे खैरागढ़ से डोंगरगढ़ के लिए रवाना होंगे और दोपहर 3.30 बजे से शाम 4.00 बजे तक डोंगरगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद गांधी शाम को राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां शाम 5 बजे से 6.30 बजे तक रोड-शो करेंगे। गांधी राजनांदगांव में विश्राम करेंगे।

उन्होंने बताया कि गांधी दूसरे दिन 10 नवंबर को राजनांदगांव से कांकेर जिले के चारामा पहुंचेंगे और चारामा में दोपहर 12.00 बजे से 1.00 बजे तक आमसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह कोंडागांव के लिए रवाना होंगे। गांधी दोपहर 2.15 बजे से दोपहर तीन बजे तक कोंडागांव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे और बाद में वह जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी जगदलपुर में दोपहर 3.45 बजे से शाम 4.45 बजे तक पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे और बाद में नियमित विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

छत्तीसगढ़ चुनाव की खास बातें

Chhattisgarh Elections 2018: Narendra Modi and Rahul Gandhi election campaign in Chhattisgarh
जनता पूछे सवाल
छत्तीसगढ़ में हो रहे विधानसभा चुनाव में दो चरणों मे मतदान होगा। पहले चरण में इस महीने की 12 तारीख को बस्तर क्षेत्र के सात जिले और राजनांदगांव जिले की 18 सीटों अंतागढ़, भानुप्रतापपुर, कांकेर, केशकाल, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, जगदलपुर, चित्रकोट, दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंटा, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव, खुज्जी, खैरागढ़ और मोहला-मानपुर पर मतदान होगा। इन सीटों में से 12 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए और एक सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है।

पहले चरण में राजनांदगांव से मुख्यमंत्री रमन सिंह और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी चुनाव मैदान में हैं। वहीं, पहले चरण में रमन मंत्रिमंडल के दो सदस्यों और एक भाजपा सांसद के भाग्य का भी फैसला होना है।

राज्य में भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 वर्षों से सत्ता में है और इस बार वह चौथी बार सरकार बनाने का प्रयास कर रही है। वहीं कांग्रेस इस बार सत्ता में आने का प्रयास कर रही है। राज्य में सरकार बचाने और बनाने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपनी ताकत झोंक दी है। 

इधर, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ (जे) बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में है जिससे कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है। 

राज्य में वर्ष 2013 में हुए विधानसभा चुनाव में 90 सीटों में से 49 सीटों पर भाजपा ने और 39 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। वहीं एक-एक सीट पर बसपा और निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की थी।
(इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed