फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Election News Live Updates Congress Manifesto Release Today for CG Assembly Polls

CG Election 2023: कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, किसानों पर लगाया बड़ा दांव, पढ़िए बड़े वादे

Sun, 05 Nov 2023 03:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/ राजनांदगांव
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर/ राजनांदगांव Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 05 Nov 2023 03:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए कांग्रेस ने कई बड़े वादे किए गए हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वादों की झड़ी लगा दी है। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Election News Live Updates Congress Manifesto Release Today for CG Assembly Polls
सीएम बघेल ने जारी किया घोषणा पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए कांग्रेस ने कई बड़े वादे किए गए हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वादों की झड़ी लगा दी है। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं उनमें मुफ्त बिजली, धान खरीदी को लेकर बड़ा फैसला और तेंदूपत्ता कारोबारियों के लिए भी बड़ा वादा शामिल है। 

विज्ञापन

 

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में एक बार फिर से कर्ज माफी का वादा किया है। साथ ही कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश में सभी सरकारी स्कूल और कॉलेज में केजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई फ्री में होगी। 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। इसके साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना में मिलने वाली इनपुट सब्सिडी सहित किसानों को धान की कीमत 3200 रुपए क्विंटल मिलेगी। वहीं, कांग्रेस पहले 15 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदती थी। अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल खरीदेगी। इसके साथ ही 200 यूनिट तक बिजली लोगों को फ्री में दी जाएगी। महतारी न्याय योजना के तहत महिलाओं को गैस सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। यह सीधे महिलाओं के बैंक खाते में जाएगी। साथ ही तेंदूपता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4000 रुपए की जगह 6000 रुपए मिलेंगे। साथ ही चार हजार रुपए बोनस हर साल मिलेंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज देने का वादा किया है। इसके साथ ही सभी सरकारी स्कूल स्वामी आत्मानंद स्कूल बनेंगे। सड़क हादसे के शिकार लोगों का मुफ्त इलाज होगा। स्व सहायता समूह का भी कर्ज माफ होगा। तिवरा भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। कांग्रेस की सरकार जातिगत जनगणना कराएगी। परिवहन व्यवसायियों के कर्ज भी माफ किए जाएंगे। युवाओं को उद्योग लगाने पर सरकार 50 फीसदी सब्सिडी देगी। दाह संस्कार के लिए लकड़ी का प्रबंध फ्री में किया जाएगा।

विज्ञापन

कांग्रेस के घोषणा पत्र के बड़े वादे

कांग्रेस का घोषणा पत्र- 

कर्जामाफ
  • पहले की तहर इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ। पिछली बार की तरह ही इस बार भी कांग्रेस सरकार बनते ही उसी प्रकार कर्जा माफ होगा।
20 एकड़ प्रति क्विंटल धान खरीदी
  • अब धान का मिलेगा 3200 रू. प्रति क्विंटल - राजीव गांधी किसान न्याय योजना में मिलने वाली इनपुट सब्सिडी सहित किसानों को मिलेगी धान की कीमत प्रति क्विंटल 3200 रू।
  • 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी - पहले राज्य सरकार 15 क्विंटल धान प्रति एकड़ की धान खरीदी करती थी और इस वर्ष से 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी शुरू हो गई है।

200 यूनिट बिजली फ्री
  • फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही 200 यूनिट तक की बिजली फ्री मिलेगी। यानी 200 यूनिट तक की बिजली का बिल नहीं आयेगा। 200 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को भी 200 यूनिट प्रति माह तक निःशुल्क बिजली मिलेगी।

 सभी सरकारी स्कूलों/कालेजों में  KG से लेकर  PG  तक शिक्षा मुफ्त
  • कांग्रेस सरकार बनते ही राज्य के उच्च शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत डिप्लोमा/स्नातक/स्नातकोत्तर के सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं को शिक्षा एवं प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। स्कूली शिक्षा पूर्ववत निःशुल्क रहेगी।

गैस सिलेंडर पर 500 रुपये की सब्सिडी
  • फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही सभी वर्ग की माताओं एवं बहनों के लिये “महतारी न्याय योजना” लागू कर प्रति सिलेंडर के रिफिल करने पर 500 रूपये की सब्सिडी घर की महिला के बैंक खाते में सरकार की ओर से सीधे जमा की जायेगी।

तेंदूपत्ते का प्रति बोरा 6000 और 4000 रू. सलाना बोनस
  • राज्य में कांग्रेस की सरकार बनते ही तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4000 रु  की जगह अब 6000 रू. मिलेगे और 4000 रु सालाना बोनस अतिरिक्त।

17.5 लाख गरीब परिवार को आवास
  • प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र 7.5 लाख परिवारों को केंद्र सरकार ने आवास नहीं दिया है। हम उन सभी 7.5 लाख परिवारों और 10 लाख अन्य जरूरतमंद परिवारों को “मुख्यमंत्री आवास न्याय योजना” के तहत हम आवास देंगे। इसके लिये हमने आर्थिक सर्वेक्षण करवा लिया है।

भूमिहीनों को मिलेंगे 10000 रु हर साल
  • राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के अंतर्गत आने वाले सभी हितग्राहियों को मिलने वाली राशि 7000 रूपये प्रतिवर्ष को बढ़ाकर 10000 रूपये प्रतिवर्ष की जायेगी।

लघु वनोपजों की  MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त 10 रु प्रति किलो
  • सरकार ने 7 से बढ़ाकर 63 लघु वनोपजों को  MSP  पर खरीदना शुरू किया है। अब समर्थन मूल्य ( MSP ) के अतिरिक्त 10 रूपये प्रति किलो दिये जायेंगे।

अब 10 लाख रूपये तक का मिलेगा मुफ्त इलाज
  • डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत अब गरीब वर्ग को इलाज के लिये 5 लाख रूपये की बजाये 10 लाख रूपये तक मिलेंगे, साथ ही गरीबी रेखा से ऊपर ( APL ) को 50 हजार की बजाये अब 5 लाख रुपये तक की सहायता मिल सकेगी।

 सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल 
  • राज्य के 6000 शासकीय हायर सेकेंड्री एवं हाई स्कूलों को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश एवं हिन्दी मीडियम स्कूलों में क्रमशः अपग्रेड करेंगे।

दुर्घटनाओं का इलाज मुफ्त
  1. छत्तीसगढ़ के निवासियों की सड़क दुर्घटनाओं में और अन्य आकस्मिक दुर्घटनाओं में “मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना” के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायेंगे।
स्व-सहायता समूह का भी होगा कर्जा माफ 
  • फिर से कांग्रेस की सरकार बनते ही महिला स्व-सहायता समूहों तथा महिलाओं द्वारा सक्षम योजनांतर्गत लिये गये ऋण माफ किये जायेंगे।

तिवरा भी समर्थन मूल्य पर होगी खरीदारी
  • कांग्रेस की सरकार ने गन्ने से लेकर कोदो, कुटकी व रागी के समर्थन मूल्य घोषित किये थे। इस बार सरकार बनते ही राज्य के किसानों से तिवरा को भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जायेगा।
जातिगत जनगणना 
  •  “जिसकी जितनी आबादी, उसका उतना हक” को ध्यान में रखते हुये प्रदेश में जातिगत जनगणना करवायेंगे ताकि सामाजिक न्याय सुनिश्चित हो सके।

परिवहन व्यावसायियों के होंगे कर और कर्ज माफ
  • राज्य के परिवहन व्यवसाय से जुड़े 66000 से अधिक वाहन मालिकों के वर्ष 2018 तक के 726 करोड़ राशि के बकाया मोटरयान कर, शास्ति और ब्याज के कर्ज की माफी की जायेगी।

युवाओं को उद्योग व्यवसाय लोन पर 50 प्रतिशत सब्सिडी
  • युवाओं को उद्योग व्यवसाय के लिये ऋण पर अब तक 40 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती थी। इब इसे बढ़ाकर 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ ऋण की सुविधा मिलेगी।

700 नये  RIPA  का होगा निर्माण
  • आगामी वर्षों में 700 नवीन ग्रामीण औद्योगिक पार्को (रीपा) की स्थापना करेंगे। इससे ग्रामीण औद्योगिक केंद्र की संख्या 300 से बढ़ाकर 1000 हो जायेगी।

अंत्येष्टि के लिये लकड़ी का प्रबंध
  • शहरी निकाय क्षेत्रों में अंत्येष्टि के लिये लकड़ी का प्रबंध सरकार की ओर से किया जायेगा।

सीएम बघेल ने राजनांदगांव में जारी किया घोषणा पत्र

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया। इसे भरोसे का घोषणापत्र नाम दिया गया है। राज्य में पहले चरण के लिए सात नवंबर को वोट डाले जाएंगे। यहां दो चरणों में मतदान होगा। जिसमें दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा। 

रायपुर में कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने जारी किया घोषणा पत्र

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने आज रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस का "भरोसे का घोषणा पत्र" जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जुमलेबाजी का शब्द जुड़ता है तो वह बीजेपी के साथ जुड़ता है। दावा करते हुए कहा कि हमने जो वादे किए थे, वो पूरे किए हैं। वहीं बीजेपी ने अपने 25 वादों को नहीं निभाया है। हमने सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया। 20 हजार किसानों का 10 हजार करोड़ माफ किया है। बीजेपी मोदी का नाम लेकर मोदी की गारंटी दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed