फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Election 2023: High level meeting more than 7 hours in CM House, discussion on Mission 2023

Chhattisgarh Election 2023: सीएम हाउस में 7 घंटे से ज्यादा चली हाई लेवल मीटिंग, मिशन 2023 पर हुई चर्चा

Wed, 26 Jul 2023 01:04 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 26 Jul 2023 01:04 AM IST
सार

कांग्रेस और भाजपा छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जी जान से लगी हुई है। दोनों दलों में लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में बीती देर रात तक छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर बड़ी बैठक हुई जो करीब 7 घंटे से ज्यादा समय तक चली।

विज्ञापन
Chhattisgarh Election 2023: High level meeting more than 7 hours in CM House, discussion on Mission 2023
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस और भाजपा छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जी जान से लगी हुई है। दोनों दलों में लगातार बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में बीती देर रात तक छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर बड़ी बैठक हुई, जो करीब 7 घंटे से ज्यादा समय तक चली। बैठक में सीएम भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी सेलजा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, मंत्री रविंद्र चौबे, ताम्रध्वज साहू, मोहम्मद अकबर समेत सीनियर नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन


 वहीं कई मंत्री और मंडल, आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मीडिया से चर्चा में कहा कि ये बैठक आगामी विधानसभा चुनाव की चर्चा को लेकर की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सहित बाकी नेता भी मौजूद रहे। इसके साथ ही मीडिया के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम, मंडल और आयोग में पदाधिकारियों को रिपीट करने या मौका देने का निर्णय समय आने पर पार्टी करेगी। यह केवल मीडिया में ही चर्चा का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


'पीएम के दिमाग में कुलबुला रहा चुनाव का कीड़ा'
राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान पर सीएम भूपेश ने कहा है कि घटना किसी भी प्रदेश में घट सकती है, लेकिन उसके बाद सरकार ने निर्णय क्या लिया ये महत्वपूर्ण है। मणिपुर के घटना को दबाने के लिए क्या मणिपुर में जो बीजेपी की नाकामी है, उसे छुपाने के लिए आप कभी राजस्थान का तो कभी छत्तीसगढ़ का नाम ले रहे हैं। इन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। मतलब साफ है आप के दिमाग में केवल चुनाव का कीड़ा कुलबुला रहा है। स्थिति को आप डाइवर्ट करने की कोशिश मत करिए, जो गलतियां हैं, उसे स्वीकार करिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed