फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh election 2018: list of congress and bjp candidates

आमने-सामने: रमन सिंह के सामने करुणा शुक्ला, ये हैं बाकी उम्मीदवार

Tue, 23 Oct 2018 03:09 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Oct 2018 03:09 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh election 2018: list of congress and bjp candidates
रमन सिंह और करुणा शुक्ला
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों को उतारते जा रहे हैं। कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की भतीजी करुणा शुक्ला को राजनांदगांव से रमन सिंह के खिलाफ उतारा है।
विज्ञापन


करुणा शुक्ला जांजगीर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा से सांसद रह चुकी हैं। वर्ष 2013 में विधानसभा चुनाव के बाद शुक्ला ने भाजपा से इस्तीफा दे कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। उन्होंने भाजपा पर उपेक्षा का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के खिलाफ शुक्ला को उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर त्रिवेदी ने कहा कि वह कांग्रेस से जुड़ने के बाद राजनांदगांव क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। वह पार्टी की मजबूत उम्मीदवार हैं और वह सिर्फ मुख्यमंत्री को चुनौती नहीं देंगीं बल्कि उनके खिलाफ जीत भी हासिल करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस में आने के बाद से करुणा शुक्ला ने लगातार मुख्यमंत्री के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है। कांग्रेस प्रवेश के बाद पार्टी ने उन्हें वर्ष 2014 लोकसभा चुनाव में बिलासपुर से अपना उम्मीदवार बनाया था। वह भाजपा के लखनलाल साहू से चुनाव हार गई थी।

इससे पहले वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में वह भाजपा के टिकट से कोरबा सीट से चुनाव लड़ी थीं। लेकिन कांग्रेस के चरणदास मंहत से चुनाव हार गई थीं। 

आपको बताते हैं छत्तीसगढ़ की कुछ विधानसभा सीटों पर कौन-कौन आमने-सामने है....

राजनांदगांव
कांग्रेस - करुणा शुक्ला 
भाजपा - डॉ. रमन सिंह

खैरागढ़   
कांग्रेस- गिरवार जंघेल
भाजपा- कोमल जंघेल

डोंगागढ़ 
कांग्रेस- भुवनेश्वर सिंह बघेल
भाजपा- सरोजिनी बंजारे 

डोंगरगांव 
कांग्रेस- दलेश्वर साहू, 
भाजपा - मधुसूदन यादव

खुज्जी 
कांग्रेस - श्रीमती चन्नी साहू, 
भाजपा - हिरेंद्र साहू 

मोहला मनपुर
कांग्रेस - इंद्रा शाह मनदेवी 
भाजपा -  कंचनमाना भुआर्य

बता दें कि राज्य में पहले फेज में 12 नवंबर को चुनाव होगा। जबकि दूसरे फेज में 20 नवंबर को चुनाव होगा। वहीं 11 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनावों में वीवपैट मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। चुनाव आयोग ने उम्मीदवार के लिए 28 लाख रुपये खर्च करने की सीमा तय की है। 


छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित इलाकों में पहले चरण में ही चुनाव कराये जाएंगे। यहां पहले चरण के लिए 12 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटिंग के लिए सबसे नयी मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। राज्य में 2 नवंबर तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं और 3 नवंबर तक नामांकन वापस ले सकते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed