{"_id":"62eb8e6a26ea313ec9584c54","slug":"chhattisgarh-earthquake-magnitude-3-0-in-surajpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भूकंप से डोली धरती, 3.0 मापी गई तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में भूकंप से डोली धरती, 3.0 मापी गई तीव्रता
Thu, 04 Aug 2022 02:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 04 Aug 2022 02:46 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में एक महीने से भी कम समय में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये सभी झटके राज्य के उत्तरी क्षेत्र में आए।
विज्ञापन
भूकंप के झटके
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के कोरिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई। बताया गया कि भूकंप का केंद्र सूरजपुर जिले का उमेश्वरपुर के आसपास 10 किलोमीटर की गहराई में था।
विज्ञापन
भूकंप के झटके महसूस होते ही स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर की ओर भागे। लोगों का कहना है कि पांच सेंकेंट के अंदर उन्हें दो बार झटके महसूस हुए। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि भूकंप से किसी भी प्रकार के जान या माल की हानि के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
11 जुलाई से अब तक तीसरी बार आया भूकंप
छत्तीसगढ़ में एक महीने से भी कम समय में तीसरी बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। ये सभी झटके राज्य के उत्तरी क्षेत्र में आए। अधिकारियों ने बताया कि 29 जुलाई को 4.6 और 11 जुलाई को 4.3 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया था।
विज्ञापन