{"_id":"64379e5e8baae413bf02d851","slug":"chhattisgarh-dead-body-of-a-youth-found-floating-in-canal-not-identified-police-probe-on-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: नहर में बहता मिला एक अज्ञात युवक का शव, नहीं हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: नहर में बहता मिला एक अज्ञात युवक का शव, नहीं हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 13 Apr 2023 11:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 13 Apr 2023 11:47 AM IST
सार
मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे पुलिस इसे हत्या का मामला नहीं मान रही है। माना जा रहा है कि युवक नहर में कूदा और उसे चोट लगी हो। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में नहर में मिला शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र की नहर में एक युवक का शव बहता हुआ मिला।शव को पुलिस ने बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी अस्पताल के मॉर्चरी में रखा गया है।
पामगढ़ थाना प्रभारी सनत मांत्रे ने बताया कि देर रात करीब 10.30 से 11 बजे के बीच सूचना मिली कि एक शव नहर के पानी में बह रहा है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची और शव को बाहर निकाला गया। मृतक युवक की उम्र लगभग 19 वर्ष है, हालांकि उसकी पहचान नहीं हो पाई है।
मृतक की तस्वीर सभी थाना क्षेत्रों के प्रभारियों को भेजी गई है। यह शव अकलतरा थाना क्षेत्र पकरिया नहर से बहता हुआ पामगढ़ की ओर आया है। मृतक युवक ने सफेद रंग का शर्ट, ब्लैक पैंट पहना हुआ है। शव से किसी प्रकार का पहचान पत्र नहीं मिला है। उसके जेब से एक एक्टिवा स्कूटी का चाबी मिली है। जिसके आधार पर आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
मृतक के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे पुलिस इसे हत्या का मामला नहीं मान रही है। माना जा रहा है कि युवक नहर में कूदा और उसे चोट लगी हो। हालांकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। युवक की मौत कैसे हुई है इसका पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत का खुलासा होगा। देर रात शव मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ सीएचसी अस्पताल के मॉर्चरी में रखा गया था, जहां आज गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।