{"_id":"6262222e6097d9344219ea7f","slug":"chhattisgarh-crime-news-accused-made-physical-relations-by-cheating-now-the-girl-is-pregnant","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर युवक बनाता रहा संबंध, अब गर्भवती हुई युवती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर युवक बनाता रहा संबंध, अब गर्भवती हुई युवती
Fri, 22 Apr 2022 09:04 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 22 Apr 2022 09:04 AM IST
सार
एक लड़के से तीन साल पहले युवती की जान-पहचान हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई। कुछ दिन बाद लड़के ने प्रेम का इजहार किया और शादी का झूठा वादा किया। इसके बाद दोनों में प्रेम संबंध बन गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक निजी तस्वीरें दिखाकर युवती को ब्लैकमेल करता रहा। तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार शरीरिक संबंध बनाए। अब युवती 12 सप्ताह की गर्भवती है। ऐसे में उसने कलेक्ट्रेट में गर्भपात कराने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, मंदिर हसौद में रहने वाले एक लड़के से तीन साल पहले युवती की जान-पहचान हुई थी। दोनों में दोस्ती हुई। कुछ दिन बाद लड़के ने प्रेम का इजहार किया और शादी का झूठा वादा किया। इसके बाद दोनों में प्रेम संबंध बन गए। लड़की का फायदा उठाकर उसने कई बार उसके साथ संबंध बनाए और निजी पलों की तस्वीरें मोबाइल में कैद कर लीं। इसके बाद वह उन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाता रहा। इस बीच युवती गर्भवती हो गई।
विज्ञापन
युवती ने कहा, मेरे साथ दरिंदगी हुई
युवती ने गर्भपात के अपने आवेदन में कहा है कि, उसके साथ दरिंदगी हुई है। ऐसे में वह उस युवक के बच्चे को जन्म नहीं देना चाहती है। हालांकि, युवती के आवेदन पर अभी तक प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन