फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh creates national record: Raipur IPHL became the country's first NQAS certified lab

छत्तीसगढ़ ने रचा राष्ट्रीय रिकॉर्ड: रायपुर की IPHL बनी देश की पहली NQAS प्रमाणित लैब

Wed, 07 Jan 2026 04:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 07 Jan 2026 04:45 PM IST
सार

रायपुर जिला अस्पताल स्थित इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देशभर में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। यह प्रयोगशाला नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स का प्रमाणन प्राप्त करने वाली देश की पहली IPHL बन गई है।

विज्ञापन
Chhattisgarh creates national record: Raipur IPHL became the country's first NQAS certified lab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिला अस्पताल स्थित इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी (IPHL) ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में देशभर में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। यह प्रयोगशाला नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स (NQAS) का प्रमाणन प्राप्त करने वाली देश की पहली IPHL बन गई है।
विज्ञापन


इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने छत्तीसगढ़ सरकार को बधाई दी है। उन्होंने इसे सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं में राज्य की बड़ी सफलता बताया है। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि रायपुर IPHL का NQAS प्रमाणन यह साबित करता है कि राज्य अब विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाली जांच सेवाएं देने में सक्षम हो चुका है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि IPHL की स्थापना प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अधोसंरचना मिशन के तहत की गई है, जिसका उद्देश्य देशभर में स्वास्थ्य निगरानी, प्रयोगशाला नेटवर्क और आपदा से निपटने की क्षमता को मजबूत करना है। रायपुर की यह प्रयोगशाला आधुनिक उपकरणों, प्रशिक्षित स्टाफ और बेहतर अधोसंरचना के साथ राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों पर खरी उतरी है। उन्होंने यह भी कहा कि रायपुर IPHL अब अन्य राज्यों के लिए एक मॉडल बन गई है और छत्तीसगढ़ सरकार को इस व्यवस्था को प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता राज्य की मजबूत होती सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली को दर्शाती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश के सभी जिलों में गुणवत्तापूर्ण जांच और डायग्नोस्टिक सेवाओं का विस्तार किया जाएगा।

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इसे छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए ऐतिहासिक पल बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रमाणन केवल एक लैब की सफलता नहीं है, बल्कि डॉक्टरों, लैब तकनीशियनों, पैरामेडिकल स्टाफ और रायपुर जिला अस्पताल की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इसी मॉडल पर अन्य जिलों में भी IPHL विकसित की जाएंगी, ताकि आम लोगों को समय पर और सटीक जांच सुविधाएं मिल सकें।


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य अधोसंरचना को और मजबूत करने के लिए लगातार सहयोग करता रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश के अग्रणी स्वास्थ्य सेवा राज्यों में शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed