{"_id":"65a7f3b2cfba7c88fb09102d","slug":"chhattisgarh-constable-to-inspector-level-police-officer-will-get-weekly-leave-2024-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी; आरक्षक से निरीक्षक स्तर के पुलिस अफसर को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी; आरक्षक से निरीक्षक स्तर के पुलिस अफसर को मिलेगा साप्ताहिक अवकाश
Wed, 17 Jan 2024 09:05 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Wed, 17 Jan 2024 09:05 PM IST
सार
राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस मुख्यालय से पुलिसकर्मियों के साप्ताहिक अवकाश के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
राज्य सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पुलिस मुख्यालय से पुलिस कर्मियों के साप्ताहिक अवकाश के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। गृहमंत्री विजय शर्मा से फील्ड में तैनात पुलिसकर्मियों ने मुलाकात कर साप्ताहिक अवकाश के संबंध में जानकारी दी थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए गृहमंत्री शर्मा ने पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा को साप्ताहिक अवकाश के लिए निर्देशित किया था।
पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करने कहा है। इस आशय का पत्र उन्होंने समस्त पुलिस ईकाईयां छत्तीसगढ़ को प्रेषित किया है। जारी परिपत्र में यह भी उल्लेखित किया गया है कि आरक्षक से निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारियों को सप्ताहिक अवकाश प्रदान करने के लिए जारी संदर्भित दिशा-निर्देशों और समय-समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए।