फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Congress Vidhan Sabha siege: Schools and colleges affected, will remain closed on July 24

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का विधानसभा घेराव: स्कूल-कॉलेज पर पड़ा प्रभाव, 24 जुलाई को बंद रहेंगे, आदेश जारी

Tue, 23 Jul 2024 04:42 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 23 Jul 2024 04:42 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में बड़ी संख्या में प्रदेशभर से कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी कॉलेज और स्कूलों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Congress Vidhan Sabha siege: Schools and colleges affected, will remain closed on July 24
Congress flag - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधानसभा घेराव करने जा रही है। राजधानी रायपुर में बड़ी संख्या में प्रदेशभर से कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता शामिल होंगे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सभी कॉलेज और स्कूलों को वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए आदेश जारी किया है। इस रूट के पड़ने वाली शिक्षा संस्थानों में ऑनलाइन क्लासेस ली जाएगी। इससे लेकर पुलिस प्रशासन ने रूट मैप जारी किया है। 
विज्ञापन


दरअसल, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी सत्र के तीसरे दिन 24 जुलाई को विधानसभा घेराव करने जा रही है। इसके वजह से पंडरी से विधानसभा के रूट पर स्थित सभी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इस रूट के पड़ने वाली शिक्षा संस्थानों में ऑनलाइन क्लासेस ली जाएगी। बता दें कि विधानसभा रूट पर भारी संख्या में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विधानसभा घेराव के लिए निकलेंगे, जिससे इस रास्तों से स्कूल या कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भारी ट्रैफिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए भी यह फैसला लिया गया है। 24 जुलाई को इस रूट में पढ़ने वाली स्कूल कॉलेज के छात्रों के लिए संस्थान ऑनलाइन क्लासेस लेगी। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार बिजली कटौती, कानून व्यवस्था, बलौदा बाजार हिंसा और बिजली की दर बढ़ाने समेत कई मुद्दों को उठा रही है। इन मुद्दों के साथ राज्य सरकार को गिरने का प्रयास कर रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी अब विधानसभा का घेराव करने जा रही है। 24 जुलाई को राजधानी रायपुर में प्रदेशभर के कांग्रेस नेता कार्यकर्ता विधानसभा घेराव में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां देखें आदेश की कॉपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed