फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Congress said on Union state Minister Prahlad Patel Chhattisgarh visit

Raipur: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद के रायपुर दौरे पर कांग्रेस बोली- फिर ठगा गया छत्तीसगढ़, नहीं मिला कोई लाभ

Fri, 14 Apr 2023 11:54 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 14 Apr 2023 11:54 AM IST
सार

केंद्रीय मंत्री  प्रहलाद  पटेल के  छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए सवाल दागे हैं। केंद्रीय मंत्री पर तंज कसते हुए कई आरोप लगाए हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री  प्रहलाद पटेल के आगमन से छत्तीसगढ़ को कोई लाभ नहीं मिला है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Congress said on Union state Minister Prahlad Patel Chhattisgarh visit
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता, धनंजय सिंह ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

केंद्रीय मंत्री  प्रहलाद  पटेल के  छत्तीसगढ़ दौरे पर कांग्रेस ने निशाना साधते हुए सवाल दागे हैं। केंद्रीय मंत्री पर तंज कसते हुए कई आरोप लगाए हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री  प्रहलाद पटेल के आगमन से छत्तीसगढ़ को कोई लाभ नहीं मिला है। खैरागढ़ उपचुनाव के दौरान भी प्रहलाद पटेल छत्तीसगढ़ आए थे और छत्तीसगढ़ में किसानों को जो धान की कीमत 2500 रुपए प्रति क्विंटल दिया जा रहा है, उसका विरोध किये थे। जल जीवन मिशन के मामले में छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश से बेहतर स्थिति है, लक्ष्य को पूरा करने की ओर आगे बढ़ चुकी है। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार केंद्रीय योजनाओं का पूरा खर्चा उठाने में असफल है। राज्यों पर आर्थिक बोझ बढ़ाकर केंद्रीय योजनाओं की सफलता पर झूठी वाहवाही लूट रही है। सांसद सुनील सोनी पर तंज कसते हुए पूछा प्रहलाद पटेल से छत्तीसगढ़ के लिए कोई योजना की मांग क्यों नहीं की? सिर्फ मंत्री के साथ फोटो खिंचवाने के लिए आगे पीछे घूमते रहे? प्रदेश की जनता भाजपा सांसदों की इसी निष्क्रियता से हताश और परेशान है। प्रहलाद पटेल मोदी सरकार में मंत्री जरूर हैं, लेकिन इनके पास कोई अधिकार शक्तियां नहीं हैं,  ये अपने दौरे के दौरान सिर्फ राजनीतिक बयानबाजी करते हैं। अपने विभाग से सम्बंधित कोई योजना देने की घोषणा नहीं करते।
विज्ञापन


'9 साल में केवल 466 लोगों को नियुक्ति पत्र देकर धोखा'
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देने का वादा के अनुसार 9 साल में 18 करोड़ हाथों को रोजगार मिलना था, जिसमें आबादी के हिसाब से मोदी सरकार को प्रदेश के 37 लाख युवाओं को रोजगार देना था और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने 9 साल बाद मात्र 466 लोगों को नियुक्ति पत्र देकर प्रदेश के लाखो युवाओं के साथ धोखा किया। मोदी सरकार की रोजगार देने में नाकामी के चलते देश में रोजगार के गंभीर संकट चल रहा है। बेरोजगारी के मामले में देश 45 साल पुराने हालात पर खड़ी हुई है। 9 साल में 23 करोड़ हाथों से रोजगार छीना गया है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed