{"_id":"60ca41d88ebc3e2e0952be99","slug":"chhattisgarh-congress-protest-on-18-june-against-petrol-diesel-price-hike","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनोखा आंदोलन: पेट्रोल-डीजल के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, अपील- 18 जून को 12 बजे पांच मिनट के लिए थम जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनोखा आंदोलन: पेट्रोल-डीजल के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, अपील- 18 जून को 12 बजे पांच मिनट के लिए थम जाएं
Wed, 16 Jun 2021 11:54 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: कुमार संभव
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:54 PM IST
सार
कांग्रेस ने 18 जून को अनोखे आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। दरअसल, पार्टी ने लोगों से अपील की है कि वे 18 जून को दोपहर 12 बजे जहां भी हों, वहां पांच मिनट के थम जाएं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट्रोल और डीजल में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन जारी है। कांग्रेस ने 18 जून को अनोखे प्रदर्शन की तैयारी की है। यह पांच मिनट का चक्का जाम होगा। कांग्रेस लोगों से कह रही है कि उस दिन पांच मिनट के लिए जहां हैं वहीं थम जाएं।
विज्ञापन
यह है कांग्रेस की योजना
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने इस अनोखे आंदोलन के लिए लोगों से आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सभी लोग 18 जून को दोपहर 12 बजे पांच मिनट के लिए जहां हैं, वहीं थम जाएं। इस चक्का जाम से महंगाई का विरोध करें। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भी चक्काजाम को सफल बनाने के लिए अपील की है। साथ ही, पार्टी की ओर से भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना के मद्देनजर ऐसा आंदोलन
बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने इस अनोखे आंदोलन का आह्वान कोरोना महामारी की वजह से किया। दरअसल, कोरोना काल में बड़ा प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। ऐसे में कांग्रेस अनोखा प्रयोग कर रही है। इसी कड़ी में महिला कांग्रेस 20 जून को महंगाई के खिलाफ वर्चुअल प्रदर्शन करेगी। उस दौरान महिलाएं सोशल मीडिया पर विरोध जताते हुए तस्वीरें और संदेश पोस्ट करेंगी। साथ ही, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद करेंगी।
विज्ञापन
पहले पेट्रोल पंपों पर दिया था धरना
गौरतलब है कि डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दामों के चलते कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। पार्टी ने 11 जून को विरोध स्वरूप पेट्रोल पंपों पर ही धरना दिया था। उस दौरान मोहन मरकाम खुद रायपुर के शास्त्री चौक स्थित पेट्रोल पंप के पास धरना देने बैठे थे।