फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Congress leader write letter in blood: Hasdeo wrote a letter in blood to PM Modi

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता ने खून से लिखा खत: हसदेव जंगल कटाई रोकने पीएम मोदी और सीएम साय को खून से लिखा लेटर

Wed, 10 Jan 2024 08:26 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 10 Jan 2024 08:26 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक कसार ने हसदेव की जंगल कटाई रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा अपने खून से पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Chhattisgarh Congress leader write letter in blood: Hasdeo wrote a letter in blood to PM Modi
छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खून से लिखा खत लिखा है - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक कसार ने हसदेव की जंगल कटाई रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को लिखा अपने खून से पत्र लिखा है। प्रदेश सचिव कसार ने बताया कि भाजपा की प्रदेश में सरकार बनने के बाद से लगातार हसदेव के जंगलों की कटाई की जा रही है, तब से युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और प्रदेश प्रभारी पलक वर्मा के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में लगातार आंदोलन कर रही है।

विज्ञापन




पीएम मोदी को लिखे अपने पत्र में कहा की प्राम लला अयोध्या में आने वाले है, तो भगवान राम के ननिहाल को क्यों नष्ट किया जा रहा है। उन्होंने गुहार लगाया कि जिस जंगल (हसदेव अरण्य) में राम ने वनवास का समय माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ बिताया उसे कटने से बचा लीजिए।
विज्ञापन


उन्होंने आगे लिख अहिया कि अपने खून से पत्र लिखकर हम मांग करते हैं फर्जी ग्रामसभा की जांच करा के परसा को कटने से बचा लीजिए। कसार ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि अडानी प्रेम कहीं और दिखाइए, जंगल कटने से साबित होता है। आप राम के नाम पर ढोंग करते है। क्योंकि आप राम की निशानी को अडानी  के हित में बर्बाद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा कि आपको आदिवासी मुख्यमंत्री बनाकर बीजेपी ने पेश किया है। आप जल जंगल जमीन की रक्षा करें सीएम विष्णुदेव साय। अगर आदिवासियों का घर छीन जाएगा, तो आदिवासी कहां रहेंगे, कैसे जियेंगे। उन्होंने खून के खत में आगे लिखा कि आप खुद आदिवासी समुदाय से आते हैं आपको तो अच्छे से पता होगा। हम अपने लहू से पत्र लिखकर मांग करते हैं। फर्जी ग्रामसभा की जांच कराइए और आदिवासियों को न्याय दिलाइए। राज्य को अडानीगढ़ बनने से बचना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed