फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Congress economic blockade today in chhattisgarh: BJP said  scam worth crores

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की आर्थिक नाकेबंदी आज: ED के खिलाफ सड़क पर उतरेंगे कांग्रेसी,बीजेपी बोली- करोड़ों का घोटाला

Tue, 22 Jul 2025 10:10 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 22 Jul 2025 10:10 AM IST
सार

Economic blockade in CG on July 22: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी की ओर से गिरफ्तार करने के विरोध में छतीसगढ़ कांग्रेस 22 जुलाई को पूरे राज्य में आर्थिक नाकेबंदी करेगी।

विज्ञापन
Chhattisgarh Congress economic blockade today in chhattisgarh: BJP said  scam worth crores
मीडिया से चर्चा करते पूर्व सीएम भूपेश बघेल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Economic blockade in CG on July 22: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी की ओर से गिरफ्तार करने के विरोध में छतीसगढ़ कांग्रेस 22 जुलाई को पूरे राज्य में आर्थिक नाकेबंदी करेगी। कांग्रेसी राज्य सरकार, उद्योगपति अडानी और केंद्रीय एजेंसियों के खिलाफ 22 जुलाई को पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी करते हुए चक्काजाम करेंगे। इस संबंध में पिछले दिनों पार्टी की बड़ी बैठक में फैसला लिया जा चुका है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेसी दो घंटे (दोपहर 12 से 2 बजे) तक पांच संभागों के सभी प्रमुख मार्गों राष्ट्रीय राजमार्गों एवं राजकीय राजमार्गो पर चक्काजाम कर आर्थिक नाकेबंदी करेंगे। यह आर्थिक नाकेबंदी प्रदेश की जनता की ओर से छत्तीसगढ़ के संसाधनों की लूट का प्रतिकार होगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस नाकेबंदी से एम्बुलेंस और स्कूल वाहनों को अलग रखा गया है। हमारा उद्देश्य छत्तीसगढ़ की संपदा को बचाना है। रायपुर में मुंबई, कोलकाता नेशनल हाईवे पर वीआईपी चौक तेलीबांधा, बिलासपुर, रायपुर हाईवे पर सांकरा, आरंग, अभनपुर, तिल्दा, खरोरा में नाकेबंदी की जायेगी। इसी प्रकार प्रदेश के सभी शहरों में चक्का जाम नाकेबंदी होगी।
विज्ञापन


'छत्तीसगढ़ की संपदा को लूट रहे'
बैजे ने आरोप लगाते हुए कहा कि कारोबारी अडानी छत्तीसगढ़ की संपदा को लूट रहे हैं। उसका विरोध करने वालों के यहां ईडी की छापेमारी करवाया जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र की गिरफ्तारी अडानी और भाजपा की साजिश है।आर्थिक नाकाबंदी कर भाजपा सरकार के संरक्षण में अडानी की ओर से यहां की खनिज संपदा को लूटा जा रहा है उसका विरोध होगा। आम जनता से अपील है वह भी जंगल कटाई के विरोध में आयोजित इस आर्थिक नाकेबंदी में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले। तानाशाही भाजपा सरकार को मुंहतोड़ जवाब दें।
विज्ञापन
विज्ञापन






'जंगलों की कटाई की अनुमति दी'
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बैज ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार प्रदेश की जंगलों की कटाई की अनुमति देकर वन संपदा, खनिज संपदा की लूट की छूट अडानी को दी है। भाजपा सरकार के संरक्षण में हो रही जंगलों की कटाई और खनिज संपदा की लूट को रोकने के लिए पूरा प्रदेश एकजुट है। प्रदेश की खनिज संपदा को अडानी जैसे पूंजीपति ट्रकों में भरकर प्रदेश से बाहर ले जा रहे हैं इससे छत्तीसगढ़ को जो आर्थिक नुकसान हो रहा है। साथ ही यहां के पर्यावरण भी नष्ट हो रही है, आदिवासी वर्ग एवं आम जनता हसदेव एवं तमनार के हरे भरे जंगलों की कटाई के विरोध में लगातार संघर्ष कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता भी जंगलों को बचाने की मुहिम में लगे हुए हैं, लेकिन भाजपा की सरकार पुलिस तंत्रों का दुरुपयोग करके जंगल कटाई का विरोध कर रहे लोगों के खिलाफ फर्जी मुकदमे दर्ज कर रही है, उन पर लाठियां चल रही है, उनका लहू बहा रही है।

बीजेपी सरकार पर लगाये आरोप
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की सरकार अडानी की गोद में बैठ गई है। अडानी को लाभ पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ के नागरिकों को जख्मी कर रही है। विरोध करने वालों के खिलाफ ईडी, सीबीआई, आईटी, एसीबी, ईओडब्ल्यू और स्थानीय पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। लोकतंत्र में मिले आंदोलन के अधिकार को खत्म कर रही है। तानाशाही स्थापित कर रही है लेकिन कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता डरेंगे नहीं प्रदेश की समृद्धि, संस्कृति और संसाधनों को बचाने के लिए डटकर मुकाबला करेंगे, आर्थिक नाकेबंदी प्रदेश की खनिज संपदा को बचाने की मुहिम है, हमारा संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।




 
इससे पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने प्रेस कॉन्फेंस लेकर कहा कि पेड़ कटाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष की ओर से विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव लाया गया था। इससे ध्यान भटकाने के लिए सुबह छह बजे रेड ईडी की रेड पड़ी। पिछली बार भी रेड मारी गई थी, लेकिन इस बार मैं विधानसभा पहुंचने में सफल रहा। आरोप लगाते हुए कहा कि ये बीजेपी के सोची-समझी रणनीति है। चाहे देवेंद्र यादव हों, सतनामी समाज के नेता हों, उन्हें एक केस में फंसाया गया। आदिवासी की आवाज दबाने के लिये कवासी लखमा को जेल में डाला गया। मेरा बेटा जो राजनीति में भी नहीं है, उसे भी टारगेट किया जा रहा है।

इन नेशनल हाइवे पर ये नेता करेंगे चक्काजाम

  1. मैग्नेटो मॉल के पास हाइवे पर ( मुंबई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर वीआईपी चौक तेलीबांधा) शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे के नेतृत्व में
  2. विधानसभा रोड सकरी में नारायण कुर्रे व पप्पू बंजारे के नेतृत्व में
  3. दिलबाग ढाबा के पास, साकरा में सांसद छाया वर्मा व अनीता योगेंद्र शर्मा के नेतृत्व में
  4. अभनपुर मोहन ढाबा के पास जिला पंचायत सदस्य यशवंत साहू के नेतृत्व में
  5. आरंग रसनी के पास पूर्व विधायक शिवकुमार डहरीया के नेतृत्व में 
  6.  तिल्दा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश नितिन त्रिवेदी के नेतृत्व में
  7. बुडेरा आजाद चौक के पास खरोरा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ मिश्रा के नेतृत्व में

 

ये वाहन चक्काजाम से रहेंगे मुक्त
नाकेबंदी के दौरान सवारी वाहनों ( स्कूल की बसें, एंबुलेंस, कार, जीप, बस आदि) को नहीं रोका जाएगा
 




इधर बीजेपी बोली- कांग्रेस सरकार में करोड़ों रुपए का शराब घोटाला, कांग्रेस ने कवासी लखमा को बनाया बलि का बकरा 

दूसरी ओर डिप्टी सीएम अरुण साव ने नवा रायपुर निवास कार्यालय में कहा कि, कांग्रेस सरकार में करोड़ों रुपए का घोटाला हुआ है। इसमें कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सरकार में मंत्री रहे कवासी लखमा भी जेल में है। कांग्रेस ने कवासी लखमा को बलि का बकरा बनाया है, उन्होंने करोड़ों रुपए का घोटाला किया है। यह पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों को भी पता है। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जब कांग्रेस की सरकार थी, तब धर्मांतरण पर कोई कार्रवाई नहीं होती थी। आज विष्णुदेव साय की सुशासन सरकार में अवैध धर्मांतरण करने वाले पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि, इस पर कड़ा कानून बनाने की दिशा में आगे बढ़ गए हैं। और अभी मौजूदा कानून के तहत अवैध धर्मांतरण करने वाले आरोपियों पर कार्रवाई हो रही है। इसलिए मामले उजगार हो रहे हैं। श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस सरकार में धर्मांतरण करने वालों को खुली छूट दे रखी थी। अधिकारियों ने खत लिखकर इस बात को स्वीकार किया था। 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि, योग को फिजूलखर्ची बताना कांग्रेसियों की मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। योग और सनातन के प्रति कांग्रेसियों की नफरत जग जाहिर है। जिस योग को पूरी दुनिया ने अपनाया है, उससे इन लोगो को नफरत है, इसीलिए कांग्रेसियों की मानसिक स्थिति खराब हो गई है, अगर वे रोजाना योग करें तो जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed