फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   chhattisgarh Congress CM Bhupesh Baghel Politics corporation and divisional officials list released

छत्तीसगढ़: निगम और मंडलों के पदाधिकारियों की सूची जारी, 32 नेताओं को मिली सौगात

Thu, 16 Jul 2020 02:38 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: देव कश्यप Updated Thu, 16 Jul 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
chhattisgarh Congress CM Bhupesh Baghel Politics corporation and divisional officials list released
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद पिछले 18 महीने से निगम मंडल की बाट जोह रहे नेताओं को आज सौगात मिली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निगम मंडल अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है।

विज्ञापन


पहली सूची में 32 नेताओं के नाम निगम मंडल सौंपा गया है। पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को पहली सूची में मौका मिला है। इसके साथ ही आने वाले तीन महीने में तीन से चार सूची और आएगी, जिसमें पदों का बंटवारा किया जाएगा।
विज्ञापन


सूची के मुताबिक, देवेन्द्र बहादुर सिंह को राज्य वन विकास निगम, कुलदीप जुनेजा को राज्य गृह निर्माण मंडल, गिरीश देवांगन को राज्य खनिज विकास निगम, रामगोपाल अग्रवाल को राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, शैलेष नितिन त्रिवेदी को राज्य पाठ्य पुस्तक निगम, सुभाष धुप्पड को रायपुर विकास प्राधिकरण का अध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा महेश शर्मा और सतीष अग्रवाल को भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। करुणा शुक्ला को समाज कल्याण बोर्ड में पदाधिकारी और किरणमयी नायक को राज्य महिला आयोग की जिम्मेदारी दी गई है। नितिन सिन्हा को पाठ्य पुस्तक निगम में सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है। राजकुमारी दीवान को राज्य अनुसूचित जनजाति प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है।


राजेन्द्र तिवारी को खादी एवं ग्रामोद्याेग बोर्ड, सुरेंद्र शर्मा को राज्य कृषि कल्याण परिषद, बालकृष्ण पाठक को राज्य पादप वनोषधि बोर्ड और सफी अहमद को राज्य श्रमिक कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अजय अग्रवाल को राज्य स्तरीय 20 सूत्रीय विकास कार्यक्रम के उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। गुरुप्रित बाम्बरा को राज्य खाद्य आयोग, महंत राम सुंदर दास को राज्य गौ सेवा आयोग, बैजनाथ चंद्राकर को राज्य सहकारी बैंक अपेक्स और थानेश्वर साहू को राज्य पिछडा वर्ग कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। पद्मा मनहर को राज्य अनुसूचित जाति आयोग में सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed