फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh Cong chief sends Tricolour to Bhagwat asks him to unfurl it at RSS' Nagpur HQ

Har Ghar Tiranga : छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष ने RSS प्रमुख को भेजा तिरंगा, बोले- इसे संघ मुख्यालय पर फहराएं

Fri, 05 Aug 2022 07:09 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 05 Aug 2022 07:09 PM IST
सार

कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मरकाम ने खादी से बने राष्ट्रीय ध्वज को कूरियर के माध्यम से भागवत को भेजा है और अनुरोध किया है कि इसे स्वतंत्रता दिव पर नागपुर में संघ मुख्यालय में फहराया जाए। 

विज्ञापन
Chhattisgarh Cong chief sends Tricolour to Bhagwat asks him to unfurl it at RSS' Nagpur HQ
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रमुख ने मोहन भागवत को भेजा तिरंगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सीपीसीसी) के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागव को तिरंगा भेजा और उनसे महाराष्ट्र के नागपुर में संगठन के मुख्यालय में इसे फहराने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मरकाम ने खादी से बने राष्ट्रीय ध्वज को कूरियर के माध्यम से भागवत को भेजा है और अनुरोध किया है कि इसे स्वतंत्रता दिव पर नागपुर में संघ मुख्यालय में फहराया जाए। 
विज्ञापन

  
प्रधानमंत्री ने की है देश के लोगों से ये अपील
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से 2 से 15 अगस्त तक अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डीपी (डिस्पले पिक्चर या प्रोफाइल पिक्चर) में तिरंगे का इस्तेमाल करने और 15 अगस्त को अपने घरों के ऊपर तिरंगा फहराने की अपील की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञप्ति में मरकाम के हवाले से कहा गया है, "आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट सहित सोशल मीडिया अकाउंट में प्रोफाइल पर तिरंगा नहीं लगाया है, जिससे प्रधानमंत्री की अपील खारिज हो गई है।" 


आरएसएस मुख्यालय पर तिरंगा फहराने का आग्रह
मरकाम ने प्रधानमंत्री से आरएसएस प्रमुख से नागपुर में अपने मूल संगठन के मुख्यालय में तिरंगा फहराने का अनुरोध करने के लिए कहा और दावा किया कि पिछले 52 वर्षों में वहां राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया था। 

केंद्र ने लोगों और संगठनों से 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर भारत की आजादी के 75 साल पूरे करने को कहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed