Chhattisgarh: दिल्ली दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के सीएम ने अमित शाह से की मुलाकात, नक्सलवाद को लेकर हुई चर्चा
दिल्ली दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ में चल रही नक्सली गतिविधियों से अवगत कराया।
विस्तार
दिल्ली दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि अभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ में चल रही नक्सली गतिविधियों से अवगत कराया। साय ने आगे कहा कि अमित शाह के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार में हम तेजी से नक्सलवाद से लड़ रहे हैं। सीएम साय ने कहा कि हमारी सरकार मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में काम कर रही है।
#WATCH दिल्ली: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "अभी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और उन्हें छत्तीसगढ़ में चल रही नक्सली गतिविधियों से अवगत कराया। उनके मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार में हम तेजी से नक्सलवाद से लड़ रहे हैं... हमारी सरकार मार्च 2026 तक… pic.twitter.com/tHB9FhGgjx
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 20, 2024