{"_id":"675ffa9fbaa89c5d8c07cd4d","slug":"chhattisgarh-cm-vishnudeo-sai-tribute-to-ustad-zakir-hussain-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम साय ने उस्ताद जाकिर हुसैन को दी श्रद्धांजलि: कहा- उनका निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम साय ने उस्ताद जाकिर हुसैन को दी श्रद्धांजलि: कहा- उनका निधन संगीत जगत के लिए अपूरणीय क्षति
Mon, 16 Dec 2024 03:32 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Mon, 16 Dec 2024 03:32 PM IST
सार
CM vishnudeo Sai on Ustad Zakir Hussain: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने फेमस तबला वादक पद्मविभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक जताया है।
विज्ञापन
सीएम साय ने उस्ताद जाकिर हुसैन को दी श्रद्धांजलि
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
CM vishnudeo Sai on Ustad Zakir Hussain: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय ने फेमस तबला वादक पद्मविभूषण उस्ताद जाकिर हुसैन के निधन पर शोक जताया है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है। जाकिर हुसैन के कृत्तित्व और व्यक्तित्व को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
सीएम ने अपने सोशम मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्वीट कर लिखा कि भारत के सुप्रसिद्ध तबला वादक पद्म विभूषण उस्ताद श्री जाकिर हुसैन जी का निधन कला एवं संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। श्री जाकिर हुसैन जी ने अपनी अप्रतिम कला साधना और संगीत के प्रति समर्पण से मां भारती का विश्वभर में मानवर्धन किया है। उनकी अनमोल विरासत सदैव आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का अमूल्य स्रोत बनी रहेगी। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और परिवारजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
विज्ञापन
ॐ शांति।
भारत के सुप्रसिद्ध तबला वादक पद्म विभूषण उस्ताद श्री जाकिर हुसैन जी का निधन कला एवं संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
विज्ञापन विज्ञापन
श्री जाकिर हुसैन जी ने अपनी अप्रतिम कला साधना और संगीत के प्रति समर्पण से मां भारती का विश्वभर में मानवर्धन किया है। उनकी अनमोल विरासत सदैव आने वाली…— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) December 16, 2024