फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: CM Vishnudeo Sai met President Draupadi Murmu and invited her to visit Chhattisgarh

Chhattisgarh: सीएम विष्णुदेव साय ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात, छत्तीसगढ़ आने का दिया न्यौता

Mon, 06 Oct 2025 05:02 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Mon, 06 Oct 2025 05:02 PM IST
सार

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

विज्ञापन
Chhattisgarh: CM Vishnudeo Sai met President Draupadi Murmu and invited her to visit Chhattisgarh
सीएम विष्णुदेव साय ने की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सोमवार को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।राष्ट्रपति मुर्मू को छत्तीसगढ़ आने के लिये आमंत्रित किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री  साय को छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और प्रदेश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार के किए जा रहे  विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 उपराष्ट्रपति सीपी. राधाकृष्णन से भी की मुलाकात

मुख्यमंत्री साय ने दिल्ली प्रवास के दौरान उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। उन्होंने उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन को छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के रजत जयंती वर्ष के ऐतिहासिक अवसर पर 5 नवम्बर को नया रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में शामिल होने के लिये न्यौता दिया। इस पर 
विज्ञापन
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति ने छत्तीसगढ़ आने की सहमति दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव, सम्मान और अपार हर्ष का विषय है कि देश के उपराष्ट्रपति अपनी गरिमामयी उपस्थिति से राज्योत्सव के समापन समारोह को अविस्मरणीय बनाएंगे।


इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed