छत्तीसगढ़ः सीएम बघेल ने हर्षवर्धन को लिखा पत्र, मांगी 736 करोड़ रुपये की मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। तमाम कोशिशों के बाद भी इस पर लगाम नहीं लग रहा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को पत्र लिखकर 736 करोड़ रुपये की मांग की है।
उन्होंने कहा कि एम्स रायपुर में बेड बढ़ाने और कोरोना से लड़ने के लिए आर्थिक मदद की दरकार है। वहीं, उन्होंने कहा कि इस रुपये की मदद से आईसीयू बेड की क्षमता को 54 से बढ़ाकर 200 किया जाएगा और कोरोना उपचार से संबंधित दवाओं की खरीदारी होगी।
Chhattisgarh Chief Minister Bhupesh Baghel (file pic) writes to Union Health Minister Dr Harsh Vardhan demanding Rs 736.74 crores for #COVID19 hospitals & centres, increasing ICU beds in AIIMS Raipur from 54 to 200 & to purchase medicines related to COVID treatment. pic.twitter.com/qwnTcmmtc9
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 12, 2020
बता दें कि छत्तीसगढ़ में अब तक कुल 52 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, इस जानलेवा बीमारी से राज्य में अब तक 470 से ज्यादा मौतें हुई हैं।