फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel to meet Rahul Gandhi rival TS Singh Deo already in Delhi

कांग्रेस में घमासान: राहुल से मुलाकात के बाद टीएस सिंहदेव बोले- सीएम बदलने के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई

Tue, 24 Aug 2021 02:24 PM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Tue, 24 Aug 2021 02:24 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ में उत्पन्न राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को राहुल गांधी के साथ मुलाकात की। मुलाकात के बाद टीएस सिंहदेव ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बदलने के मुद्दे पर फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने केवल राज्य से संबंधित विकास के मुद्दे पर चर्चा की।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel to meet Rahul Gandhi rival TS Singh Deo already in Delhi
भूपेश बघेल, राहुल गांधी, टीएस सिंहदेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में उत्पन्न राजनीतिक संकट के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव ने मंगलवार को राहुल गांधी के साथ मुलाकात की। मुलाकात के बाद टीएस सिंहदेव ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बदलने के मुद्दे पर फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने केवल राज्य से संबंधित विकास के मुद्दे पर चर्चा की। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राहुल गांधी के साथ छत्तीसगढ़ की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। वहीं छत्तीसगढ़ के प्रभारी पीएल पुनिया ने भी कहा कि छत्तीसगढ़ में नेतृत्व परिवर्तन पर भी फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई।

विज्ञापन


बता दें कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने इस वर्ष अपना ढाई वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। अब अटकलें लगाई जा रहीं थी कि मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बघेल के साथ होने वाली बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पद के बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा हो सकती है। लेकिन बैठक में शामिल नेताओं ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देते हुए साफ कर दिया कि इस मसले पर फिलहाल कोई चर्चा नहीं हुई है।
विज्ञापन


राज्य में दिसंबर 2018 में कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद बघेल तथा राज्य के वरिष्ठ नेता टीएस सिंह देव और ताम्रध्वज साहू मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार थे। राज्य में नई सरकार के गठन के बाद से ही मुख्यमंत्री पद के लिए ढाई वर्ष के फॉर्मूले की चर्चा शुरू हो गई थी। जब 17 दिसंबर वर्ष 2018 को बघेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब सिंह देव और साहू ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। राज्य में तब से चर्चा है कि बघेल और सिंह देव के मध्य ढाई-ढाई वर्ष मुख्यमंत्री पद के लिए सहमति बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राज्य में मुख्यमंत्री पद के लिए कथित फॉर्मूले को लेकर मुख्यमंत्री बघेल से सवाल किया गया था तब उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी आलाकमान आदेश करेगा तब वह पद खाली कर देंगे। सिंह देव इस महीने की शुरुआत में दिल्ली में थे और कथित रूप से उन्होंने कुछ वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात की थी। इधर राज्य में मुख्यमंत्री पद के कथित फॉर्मूले की चर्चा के बीच वरिष्ठ नेताओं के बीच तल्खी भी देखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed