फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh: Police baton-charged locals who were protesting against cremation of a COVID-19 patient

छत्तीसगढ़ में कोविड-19 मरीज के अंतिम संस्कार का विरोध, पुलिस को करना पड़ा लाठी चार्ज

Sun, 30 Aug 2020 09:09 PM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 30 Aug 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh: Police baton-charged locals who were protesting against cremation of a COVID-19 patient
विरोध कर रहे लोगों को खदेड़ती पुलिस - फोटो : ANI

छत्तीसगढ़ में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति के अंतिम संस्कार के दौरान पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोग मृतक का अंतिम संस्कार करने का विरोध कर रहे थे। यह घटना कोरबा जिले के बालको क्षेत्र की है।  

विज्ञापन


पुलिस ने बताया स्थानीय लोगों में कोरोना वायरस को लेकर डर है। इसी के चलते रविवार को वह कोरोना संक्रमित व्यक्ति के अंतिम संस्कार का विरोध कर रहे थे। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा। उधर छत्तीसगढ़ में रविवार को 1,157 नए मामले दर्ज किए गए और आठ लोगों की मौत हुई। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 28,390 और मृतकों की संख्या 262 पहुंच गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को बताया कि वे अगले चार दिनों के लिए पृथक-वास में रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनके दो सहायक और एक सुरक्षाकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि मुख्यमंत्री की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन बावजूद इसके वे एहतियातन खुद को क्वारंटीन कर रहे हैं।


मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, 'मेरे ओएसडी और पीएसओ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मेरी रिपोर्ट फिलहाल नेगेटिव है, लेकिन मैं एहतियात के तौर पर अगले चार दिनों तक पृथक-वास में रहूंगा। यह संकट का दौर है, हर कोई कृपया सावधान रहें।'

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed