फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel presides over review meeting amid increase in cases of covid 19

छत्तीसगढ़: कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता

Mon, 29 Mar 2021 12:55 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 29 Mar 2021 12:55 AM IST
सार

  • सीएम कैबिनेट मंत्रियों और पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में हुए शामिल 
  • भूपेश बघेल ने जिलों में क्षेत्रों को निषिद्ध जोन घोषित करने और आवश्यक पाबंदियां लागू करने के दिए आदेश

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel presides over review meeting amid increase in cases of covid 19
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : ANI

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को राज्य में कोविड-19 हालात की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों को उन जिलों में टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए, जहां कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अधिक संख्या में सामने आ रहे हैं।

विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को उन क्षेत्रों को निषिद्ध जोन घोषित करने और आवश्यक पाबंदियां लागू करने के आदेश भी दिए, जहां संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कैबिनेट मंत्रियों और पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए जबकि जिलाधिकारियों तथा वाणिज्य एवं उद्योग संघों के पदाधिकारी बैठक में ऑनलाइन शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में हुई चर्चा को लेकर राज्य के कृषि मंत्री रवींद्र चौबे ने कहा कि प्रशासन लॉकडाउन लागू करने के पक्ष में नहीं है। हालांकि, लगभग सभी शहरों में रात नौ बजे के बाद आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लॉकडाउन लगाकर कारोबारी गतिविधियों को प्रभावित नहीं करना चाहती, लेकिन लोगों का कोविड-19 दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed