{"_id":"632467b2c0226e78844cd727","slug":"chhattisgarh-cm-bhupesh-baghel-on-the-cheetahs-17th-sep-at-kuno-national-park-madhya-pradesh-latest-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: नामीबिया से आने वाले चीतों पर सीएम बघेल ने दी प्रतिक्रिया, भाजपा के बयान पर किया पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: नामीबिया से आने वाले चीतों पर सीएम बघेल ने दी प्रतिक्रिया, भाजपा के बयान पर किया पलटवार
Fri, 16 Sep 2022 05:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 16 Sep 2022 05:40 PM IST
सार
भाजपा के बयान 'छत्तीसगढ़ के लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए हथियार लेकर चलने की आवश्यक्ता है' पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा कि ऐसी स्थिति तो नहीं है।
विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel
- फोटो : ANI
विस्तार
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश में चीतों को लाया जा रहा है। मुझे आशा है कि वे यहां जीवित रहेंगे। यह अच्छा है कि लोग चीतों को देख पाएंगे। दरअसल, चीतों को 17 सितंबर को मध्य प्रदेश में कुनो नेशनल पार्क में नामीबिया से भारत लाया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा के बयान 'छत्तीसगढ़ के लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए हथियार लेकर चलने की आवश्यक्ता है' पर छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा कि ऐसी स्थिति तो नहीं है। भाजपा के लोग यहां प्रदर्शन के नाम पर सड़कों पर गुंडागर्दी कर रहे थे और पुलिस ने जिस धैर्य का परिचय दिया उसकी जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है।
विज्ञापन