फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel on BJP-RSS; said-these people spreading hatred

'BJP-RSS नफरत फैला रहे': CM भूपेश ने कहा-राम ने सबको गले लगाया, इस चरित्र में हैं क्या ये लोग

Fri, 30 Sep 2022 11:19 AM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Fri, 30 Sep 2022 11:19 AM IST
सार

हिमाचल दौरे से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और संघ पर निशाना साधा है। कहा-विवेकानंद ने शिकागो में कहा था, दुनिया भर के जो सताए लोग हैं, उनको पनाह दी। मैं उस देश से आता हूं। यह लोग कहते हैं कि उन्हें पाकिस्तान भेज दो।

विज्ञापन
Chhattisgarh CM Bhupesh Baghel on BJP-RSS; said-these people spreading hatred
हिमाचल प्रदेश के दौरे से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात की। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि BJP और RSS नफरत फैला रहे हैं। भगवान राम ने सबको गले लगाया, चाहे केवट हो, जटायु, शबरी या वानर। और तो और रावण की मृत्यु पर अपने अनुज को लक्ष्मण को ज्ञान लेने उसके पास भेजा। इन लोगों ने राम में जो करुणा, दया, प्रेम है, उसको तो स्वीकार किया नहीं। इस चरित्र में हैं क्या ये लोग। मुख्यमंत्री बघेल गुरुवार शाम हिमाचल प्रदेश के चुनावी दौरे से लौटने के बाद गुरुवार देर शाम एयरपोर्ट पर मीडिया से बात कर रहे थे। 
विज्ञापन


कौन सी राजनीति है, पहले स्पष्ट करें
मुख्यमंत्री बघेल ने भगवान कृष्ण का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने सत्य के लिए लड़ाई लड़ी। धर्म के लिए लड़ाई लड़ी। उसके लिए सब कुछ झोंक दिया। गीता जैसे उपदेश दिया, लेकिन यह लोग किस रास्ते पर हैं। इन लोगों ने किसको गले लगया है। यह लोग हिंदू- मुसलमान में नफरत फैलाते हैं। भाजपा नेताओं का बार-बार बयान आता है कि पाकिस्तान भेज देना चाहिए। उसको अखंड भारत में मिला देना चाहिए। यह कौन सी राजनीति है? कौन सी सामाजिक नीति है या तो पहले ही स्पष्ट करें। 
विज्ञापन


नफरत से दिलों को नहीं जीता जा सकता
CM बघेल ने कहा कि इस देश में विविधता है, यही हमारी ताकत है। इस देश में हजारों-हजारों साल से जातियां आई हैं। हिंदुस्तान में जो सामाजिक ताना-बाना है, ऐसा यंत्र है जो सब को पचा लेता है। सबको अपने में समाहित कर लेता है। दुनिया में अनेक जातियां उभरीं। देश बने, वह ऊंचाई पर भी पहुंचे, लेकिन आज उसका अस्तित्व समाप्त हो गया। हिंदुस्तान का अस्तित्व समाप्त नहीं हुआ। इसमें सब को स्वीकार करने की क्षमता, ताकत है। जबकि इनके दिलों में नफरत है और नफरत से दिलों को नहीं जीता जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेताओं का धन्यवाद, उनमें घबराहट है
भाजपा नेताओं के उनको सबसे योग्य व्यक्ति बताए जाने के बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, धरमलाल कौशिक जिस पद में थे, वह भी नहीं बचा पाए। बृजमोहन अग्रवाल पिछले 20 सालों से लगे हुए हैं नंबर एक पर जाने के लिए, लेकिन आज तक पहुंच नहीं पाए। उनकी सलाह के लिए उनको धन्यवाद। भाजपा नेताओं ने उनकी लोकप्रियता को स्वीकार किया। कहीं घबराहट तो नहीं है, इसलिए दिल्ली जाने की बात कह रहे हैं। मतलब 2023 के चुनाव की हार को स्वीकार कर लिया। मैं उनको धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने हार को स्वीकार तो किया। 


मेरे मन में भी राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर कौतुहल
मुख्यमंत्री बघेल ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होने वाले चुनाव में दिग्विजय सिंह के फार्म भरने को लेकर कहा कि शुक्रवार को नामांकन का आखिरी दिन है। देखिए, कितने लोग फार्म भरते हैं। जो आपके मन में कौतुहल है, वहीं मेरे मन में भी है। यह भी देखना होगा कि कौन-कौन नाम वापस लेते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव हमारी पार्टी में हो रहा है, यह लोकतंत्र का परिचायक है। भारतीय जनता पार्टी में पता नहीं चला नड्डा कब दोबारा अध्यक्ष बन गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed